Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 04:20 PM IST | 1 min read
एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 जांचने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर सहायक (Junior Assistants) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर जाकर एलआईसी एचएफएल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 जांचने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एलआईसी एचएफएल कॉल लेटर 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट 2026 परीक्षा 6 जून को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटरआईडी/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 180 जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।
एलआईसी एचएफएल परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में इंग्लिश लैंग्वेज, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं कंप्यूटर स्किल से 40-40 और कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में ¼ नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एलआईसी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: