RPSC RAS Admit Card 2024: आरपीएससी आरएएस मेंस एडमिट कार्ड आज होगा जारी, जानें डाउनलोड लिंक और प्रोसेस
Santosh Kumar | June 14, 2025 | 11:24 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके "सिटीजन एप्स" में उपलब्ध "रिक्रूटमेंट पोर्टल" से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने घोषणा की है कि आरपीएससी आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 आज, 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मेन्स) परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। आरएएस 2024 मेंस एग्जाम 17 और 18 जून को आयोजित किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके "सिटीजन एप्स" में उपलब्ध "रिक्रूटमेंट पोर्टल" से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
RAS Mains 2024 Exam City Slip: एग्जाम सिटी स्लिप जारी
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट आदि लाना होगा। साथ ही, आरपीएससी द्वारा जारी आरएएस 2024 एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी भी आवश्यक है।
बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा में नकल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। आरपीएससी आरएएस मेंस एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
RPSC RAS Admit Card 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मदीवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरपीएससी आरएएस मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘RAS Mains 2024 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि और केप्चा भरें।
- अब उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]RAS Mains 2024 Exam City Slip: आरपीएससी आरएएस मेंस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
आयोग ने यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के जरिए साझा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें