RPSC Librarian Admit Card 2024: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड आज होगा जारी, परीक्षा निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | February 13, 2025 | 12:13 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी लाइब्रेरियन 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज यानी 13 फरवरी को ग्रेड 2 लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग की घोषणा के बाद आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 एसएसओ पोर्टल (SOS Portal) और आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
आरपीएससी लाइब्रेरियन 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इस भर्ती अभियान के तहत लाइब्रेरियन ग्रेड 2 के कुल 300 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा 16 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। प्रत्येक पेपर 200 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे होगी।
Also read IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल अपरेंटिस भर्ती का कल आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
परीक्षा दिशानिर्देश के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले तक परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति होगी। सभी अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट, फोटो सहित) साथ लाना होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्थान पर नवीनतम रंगीन फोटो भी चिपकाना होगा।
उम्मीदवारों को आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और निर्देश सहित अन्य विवरणों की सही से जांच कर लेनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2024 नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक RPSC वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाएं।
- 'लाइब्रेरियन ग्रेड- II (स्कूल शिक्षा) 2024' एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- राजस्थान लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण को सत्यापित करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें