RPSC Librarian Admit Card 2024: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड जारी, 16 फरवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 13, 2025 | 02:08 PM IST | 2 mins read
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन इस भर्ती अभियान के माध्यम से लाइब्रेरियन ग्रेड 2 के कुल 300 पदों को भरेगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज यानी 13 फरवरी को लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, लाइब्रेरियन लिखित परीक्षा 16 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 2 घंटे है।
आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा कुल 400 अंकों के लिए होगी और इसमें कुल 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2024 में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (⅓) अंक काटा जाएगा।
Also read RPSC Assistant Engineer Result 2024: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें
RPSC लाइब्रेरियन ग्रेड 2 क्वालीफाइंग मार्क्स के अनुसार, लिखित परीक्षा में 40% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सफल माना जाएगा। हालांकि, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को योग्यता अंकों में 5% की छूट मिलेगी। आरपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से लाइब्रेरियन ग्रेड 2 के कुल 300 पदों को भरेगा।
आरपीएससी लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा स्थल, फोटो व हस्ताक्षर, जन्मतिथि, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग का समय व शिफ्ट तथा परीक्षा संबंधी निर्देश की जांच कर सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र भी लाना होगा।
RPSC Librarian Grade 2 Exam Date 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें