Saurabh Pandey | February 12, 2025 | 12:19 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की पिछली समय सीमा 11 फरवरी 2025 तक थी, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन करने की समय सीमा 16 फरवरी तक थी, लेकिन अब उम्मीदवार 25फरवरी तक अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 20 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीईएसबी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की पिछली समय सीमा 11 फरवरी 2025 तक थी, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन करने की समय सीमा 16 फरवरी तक थी, लेकिन अब उम्मीदवार 25फरवरी तक अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य चयन परीक्षा 2025 के माध्यम से 10,758 शिक्षक पदों को भरना है, जिसमें माध्यमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन और वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन, वादन और नृत्य), जनजातीय विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन, वादन और नृत्य) के पद शामिल हैं।
पद | वैकेंसी |
---|---|
माध्यमिक शिक्षक (विषय) | 7929 |
माध्यमिक शिक्षक खेल | 338 |
माध्यमिक शिक्षक संगीत-(गायन वादन) | 392 |
प्राथमिक शिक्षक खेल | 1377 |
प्राथमिक शिक्षक संगीत-(गायन वादन) | 452 |
प्राथमिक शिक्षक-नृत्य | 270 |
कुल | 10,758 |
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री या प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थी भी आवेदन करने के योग्य हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा साल 2018/2023 में तय प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की होनी भी जरूरी है।
एमपीईएसबी शिक्षक भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और एक मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।