RPSC Deputy Jailor 2024 Interview Letter: आरपीएससी डिप्टी जेलर इंटरव्यू लेटर फेज-3 के लिए जारी, तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 25, 2026 | 02:35 PM IST | 1 min read
आरपीएससी डिप्टी जेलर 2024 इंटरव्यू हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2024-25 के तहत उप कारापाल (Deputy Jailor) भर्ती के लिए आयोजित तृतीय चरण के साक्षात्कर के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी डिप्टी जेलर इंटरव्यू लेटर 2026 जांच सकते हैं।
आरपीएससी डिप्टी जेलर 2024 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। आयोग द्वारा राजस्थान डिप्टी जेलर 2024 फेज-3 इंटरव्यू 28 सितंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
आयोग ने बताया कि साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ स्वयं की नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं सभी मूल प्रमाण-पत्र व उनकी फोटोकॉपी लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में इंटरव्यू में शामिल होने नहीं दिया जाएगा।
Also read RPSC SI 2025 Interview: आरपीएससी एसआई इंटरव्यू का पहला चरण 5 अक्टूबर से, आवश्यक दस्तावेज जांचें
RPSC Deputy Jailor Interview Letter 2026 Phase 3: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरपीएससी डिप्टी जेलर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, डिप्टी जेलर इंटरव्यू लेटर - फेज 3 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 73 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 26, ईडब्ल्यूएस के 7, एससी के 11, एसटी के 9, ओबीसी के 14 और एमबीसी के 3 पद शामिल हैं।
आरपीएससी डिप्टी जेलर 2024 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू चरण शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई