Trusted Source Image

Delhi EWS Admission 2026-27: दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट ewsadmissions.delhi.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | September 25, 2026 | 01:36 PM IST | 1 min read

चुने गए कैंडिडेट्स को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंस प्रूफ और एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी दिखाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा।

दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन लॉटरी रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन लॉटरी रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए प्राइवेट बिना सरकारी मदद वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों में क्लास 2 से 9 तक ईडबल्यूएस और फ्रीशिप कैटेगरी की खाली सीटों के लिए लॉटरी के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन लॉटरी रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ewsadmissions.delhi.gov.in पर एक्टिव है। माता-पिता अब चुने गए कैंडिडेट्स की क्लास-वाइज लिस्ट देख सकते हैं।

इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 से 20 सितंबर तक स्वीकार किए गए, जिसके बाद 24 सितंबर को लॉटरी ड्रॉ हुआ। कक्षा 2, 3, 5, 6, 7, 8 और 9 के लिए सफल उम्मीदवारों की अलग-अलग सूची जारी कर दी गई है।

Delhi EWS Admission 2026-27: डीवी के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी

इसके अलावा, दस्तावेजों की जांच और एडमिशन से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। चुने गए बच्चों के माता-पिता तय समय के भीतर जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित स्कूल या जोनल टीम के पास रिपोर्ट करें।

ईडबल्यूएस/डीजी/सीडबल्यूएसएन कैटेगरी के तहत कम्प्यूटराइज़्ड ड्रॉ के जरिए जिन उम्मीदवारों को स्कूल अलॉट किए गए हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जगह के बारे में उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से जानकारी दी जाएगी।

Also readCBSE Exam Dates 2027 Live: सीबीएसई बोर्ड प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म कब भरे जायेंगे? 10वीं, 12वीं डेटशीट कब आएगी?

Delhi EWS Admission 2026-27: आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

डीओई द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, चुने गए कैंडिडेट्स को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंस प्रूफ और एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी दिखाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा।

जोनल टीमें डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेंगी। माता-पिता पोर्टल ewsadmissions.delhi.gov.in पर 'सर्कुलर' सेक्शन में क्लास-वाइज लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications