RPSC Recruitment 2025: राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 12 जनवरी से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | December 14, 2024 | 04:38 PM IST | 1 min read
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू भी शामिल होगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी, 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आरपीएससी सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2025 तक है।
RPSC Assistant Professor Recruitment: आयुसीमा
राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए यह 400 रुपये है।
RPSC Assistant Professor recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही नेट परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए साथ ही पीएचडी डिग्री भी आवश्यक है।
RPSC Recruitment 2024: आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आरपीएससी ऑनलाइन टैब पर जाएं और 'ऑनलाइन आवेदन करें' बटन पर क्लिक करें।
- अब खुद को रजिस्टर करने के लिए अपना विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें और यदि आवश्यक हो तो आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
RPSC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू भी शामिल होगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा