RPSC AFDO 2024: सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती के लिए विचारित कैंडिडेट की सूची जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | October 29, 2025 | 12:23 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी एएफडीओ 2024 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (Assistant Fisheries Development Officer) प्रतियोगी परीक्षा 2024 में विचारित कैंडिडेट की सूची जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, आरपीएससी एएफडीओ भर्ती 2025 के तहत दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए कुल 31 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नोटिस में कहा गया कि, विचारित सूची में प्रोविजनल रूप से शामिल उम्मीदवारों को एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र भरने के लिए लिंक 1 से 7 नवंबर (रात 11:59 बजे) तक खोला जाएगा। डीएएफ और दस्तावेजों की जांच मत्स्य विभाग, जयपुर द्वारा की जाएगी।
आयोग ने बताया कि, यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची/ वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची (परिणाम) संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
राजस्थान सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन से संबंधित सूचना मत्स्य विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग द्वारा इस संबंध में कैंडिडेट को सूचित नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि में उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें लें। निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) व सभी मूल दस्तावेजों एवं स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ अभ्यर्थी उपस्थित हों।”
RPSC Assistant Fisheries Development Officer Recruitment 2024: विस्तृत आवेदन-पत्र कैसे भरें?
विचारित सूची में अस्थाई रूप से शामिल अभ्यर्थी अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं। इसके बाद, माय रिक्रूटमेंट पर विजिट करें। फिर, डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन करें और अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]UCO Bank Apprentice Recruitment 2025: यूको बैंक में 532 अप्रेंटिस पदों के लिए कल तक करें आवेदन, पात्रता जानें
यूको बैंक भर्ती 2025 के तहत अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक (यूजी) की डिग्री होनी चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल