RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर आंसर की जारी, 29 जुलाई से दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 29 जुलाई से इस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा 12 और 13 जुलाई 2026 को आयोजित सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के विषय जनरल नॉलेज (Group-A), सोशल साइंस, जनरल नॉलेज (Group-B) और हिंदी की कुल 4 मॉडल उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित शुल्क के साथ 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 (रात 12 बजे) तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम अनुसार ही दर्ज करें। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों के साथ-साथ उम्मीदवारों को उनसे जुड़े साक्ष्य भी देने होंगे। बिना प्रमाणिक सोर्स के साथ दर्ज की जाने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
RPSC 2nd Grade Answer Key: आपत्ति शुल्क
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है, जिसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा और यह प्रक्रिया केवल एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही होगी। केवल ऑनलाइन ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्ति मान्य नहीं होगी।
RPSC 2nd Grade Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "News and Events" सेक्शन में जाएं और "Answer Keys" चुनें।
- अब "Model Answer Key: Senior Teacher Comp. Exam 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विषय और पेपर ग्रुप (Group A, B, C या D) चुनें।
- इसके बाद RPSC 2nd Grade Answer Key PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
- इसके बाद अनुमानित स्कोर जानने के लिए ओएमआर रिस्पॉन्स की तुलना आधिकारिक आंसर की से करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल