Rozgar Mela: देशभर में अब तक 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए गए, हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी
Press Trust of India | January 24, 2026 | 10:46 PM IST | 1 min read
चंडीगढ़ के बेहलाना कैंप स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की ट्रांसपोर्ट बटालियन द्वारा 18वें 'रोजगार मेला' का आयोजन किया गया।
चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि 'रोजगार मेला' पहल की शुरुआत से लेकर अब तक देशभर में 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की युद्ध स्तर पर भर्ती किए जाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।
हरदीप सिंह पुरी ने भारत के मजबूत विकास दृष्टिकोण, वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती साख और विनिर्माण, निर्यात, माल ढुलाई, नवीकरणीय ऊर्जा तथा डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हो रहे विस्तार को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा शक्ति के माध्यम से 'विकसित भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देशभर में 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेलों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया।
इस अवसर पर 61,000 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “हम केवल विकास के पीछे नहीं भाग रहे हैं, बल्कि समाज में समावेशी प्रगति सुनिश्चित कर रहे हैं।”
चंडीगढ़ के बेहलाना कैंप स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की ट्रांसपोर्ट बटालियन द्वारा 18वें 'रोजगार मेला' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने नवनियुक्त उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
अगली खबर
]सीबीएसई ने एफिलिएटेड स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य और करियर परामर्शदाताओं की नियुक्ति अनिवार्य की
इसके लिए, राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड ने जुलाई 2025 में कोटा के अधिवक्ता सुजीत स्वामी और कुछ मनोविज्ञान विशेषज्ञों द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) के बाद सीबीएसई संबद्धता उप-नियम, 2018 के खंड 2.4.12 में संशोधन किया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल