Rojgar Mela 2024: पीएम मोदी आज बांटेंगे 1 लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र, 47 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन
Santosh Kumar | February 12, 2024 | 08:54 AM IST | 1 min read
रोजगार मेला 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस के दिन शुरू हुआ। आज देश का 12वां रोजगार मेला है।
नई दिल्ली: पीएम मोदी आज यानी 12 फरवरी को रोजगार मेले के तहत 1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभ्यर्थियों को ये नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही इस मौके पर प्रधानमंत्री एकीकृत परिसर "कर्मयोगी भवन" के पहले चरण की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही पीएम युवाओं को संबोधित भी करेंगे।
यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा। रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 47 जगहों पर किया जाएगा। इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों में भर्तियां हो रही हैं और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश इस पहल का समर्थन कर रहे हैं।
नवनियुक्त युवाओं को राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, रक्षा मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
आपको बता दें कि रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस पर हुई थी। आज आयोजित होने वाला रोजगार मेला देश का 12वां रोजगार मेला है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी रोजगार मेला है।
इस मौके पर सरकार लोगों को अपने पक्ष में एकजुट करने की कोशिश कर रही है। देखा जाए तो यह अगले लोकसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष के हमले को कुंद करने की रणनीति है।
विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी