RLBCAU Answer Key 2023: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय नॉन फैकल्टी भर्ती आंसर की जारी
Saurabh Pandey | February 17, 2024 | 10:15 PM IST | 1 min read
रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी ने नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी (RLBCAU jhansi) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आरएलबीसीएयू भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी और दतिया कैंपस में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2024 को किया था। एनटीए ने RLBCAU Non Faculty Answer Key 2023 के साथ क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर चैलेंज के लिए उपलब्ध करा दी है।
एनटीए की तरफ से आरएलबीसीएयू भर्ती परीक्षा 2023 प्रोविजनल आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों के पास 17 फरवरी से 19 फरवरी 2024 रात 11.50 बजे तक मौका रहेगा। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को विषय विशेषज्ञों का पैनल चेक करेगा। आपत्ति सही पाई जाने पर प्रोविजनल आंसर की को संशोधित किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
- अब ‘View Provisional Answer Key’पर क्लिक करें।
- आरएलबीसीएयू भर्ती रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें उत्तर कुंजी और उसे चुनौती देने के निर्देश होंगे।
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी