RITES Apprentice Recruitment 2026: राइट्स लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड जानें

Saurabh Pandey | November 6, 2026 | 10:42 AM IST | 1 min read

राइट्स लिमिटेड में ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। चयनित उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

यह अप्रेंटिसशिप एक साल की है, जिसमें श्रेणी के आधार पर मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राइट्स लिमिटेड ने 281 ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, संबंधित ट्रेड के लिए जरूरी क्वालीफिकेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए की जाएगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। अगर दो आवेदकों के अंक समान हैं, तो अधिक उम्र वाले आवेदक को मेरिट लिस्ट में ऊपर रखा जाएगा।

RITES Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस - चार साल की फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिग्री (BE /B.Tech/B.Arch) होनी चाहिए, जबकि नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए तीन साल की ग्रेजुएशन (BA/BBA/B. Com/B.Sc/BCA) डिग्री होनी चाहिए।
  2. डिप्लोमा अप्रेंटिस - तीन साल का फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
  3. ट्रेड अप्रेंटिस - फुल टाइम आईटीआई डिग्री चाहिए।

RITES Apprentice Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
कुल पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग
125
ग्रेजुएट अप्रेंटिस नॉन-इंजीनियरिंग
43
डिप्लोमा अप्रेंटिस
62
ट्रेड अप्रेंटिस - आईटीआई
51

Also read ISRO SDSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो श्रीहरिकोटा में 400 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

RITES Apprentice Recruitment 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

सामान्य, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक कुल 60% होने चाहिए, और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक कुल 50% होने चाहिए।

RITES Apprentice Recruitment 2026: मासिक स्टाइपेंड

पद का नाम मासिक स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस - इंजीनियरिंग

15,650 रुपये

ग्रेजुएट अप्रेंटिस - नॉन-इंजीनियरिंग

15,650 रुपये

डिप्लोमा अप्रेंटिस

13,450 रुपये

ट्रेड अप्रेंटिस - आईटीआई

10,560 रुपये

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]