‘शिक्षण संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए भरी जाएंगी आरक्षित सीटें’ - सीएम नीतीश कुमार
Press Trust of India | March 18, 2025 | 02:24 PM IST | 1 min read
‘शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए 20 प्रतिशत सीट आरक्षित की जानी हैं।
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित सीटों को भरने के लिए कदम उठाए जाएंगे। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राजद विधायक ललित यादव ने पटना के निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षित सीटों के खाली रहने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने ऐसी खाली सीटों का ‘‘जिलावार’’ ब्योरा और उठाए जा रहे कदमों के बारे में बयान दिए जाने की भी मांग की। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन को बताया कि सरकार द्वारा सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, वह विपक्षी सदस्यों को संतुष्ट करने में विफल रहे और मुख्य विपक्षी दल के सदस्य आसन के समक्ष आ गए तथा ‘‘शिक्षा माफिया’’ और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
Also read राज्यसभा सदस्य फौजिया खान ने राष्ट्रीय स्कूल परिवहन नीति बनाने की मांग उठाई
मुख्यमंत्री ने पहले तो मजाकिया अंदाज में कुछ बार ताली बजाई, फिर खड़े होकर कहा, ‘‘अगर आप मेरी निंदा करते हैं, तो मैं आपकी सराहना करूंगा। आप अपनी बात जारी रख सकते हैं। लेकिन अगर आपकी कोई खास शिकायत है, तो मुझे लिखकर दीजिए। इस पर गौर किया जाएगा।’’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, ‘‘शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए 20 प्रतिशत सीट आरक्षित की जानी हैं। मैं संबंधित अधिकारियों को मामले की गहनता से जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दे रहा हूं।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम