Santosh Kumar | March 18, 2025 | 01:47 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए छात्र 26 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 11वीं, 12वीं के छात्रों के लिए जेईई-नीट की फ्री कोचिंग के लिए एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com के माध्यम से बीएसईबी सुपर 50 आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे पहले बीएसईबी सुपर 50 पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 थी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
बिहार बोर्ड द्वारा संचालित गैर आवासीय शिक्षा राज्य के नौ प्रमंडलों में छात्रों को प्रदान की जाएगी। बीएसईबी द्वारा शुरू किए गए इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं।
बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए छात्र 26 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और आवेदन पत्र के संबंध में पूरी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी अन्य बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्र जो वर्तमान में कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे हैं और जो बिहार बोर्ड से कक्षा 11 में पढ़ना चाहते हैं, वे इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, बीएसईबी के कक्षा 11 के छात्र भी इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोचिंग में भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के शिक्षक छात्रों को JEE और NEET परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन करेंगे।
बिहार के मुजफ्फरपुर, पटना, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में कोचिंग के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। बीएसईबी हर महीने दो बार ओएमआर और सीबीटी टेस्ट आयोजित करके छात्रों की प्रगति की जांच करेगा।
निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले छात्रों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण का पूरा विवरण जांच लें।