REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट कब आएगा? क्या है लेटेस्ट अपडेट, आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन लास्ट डेट 31 मार्च
Santosh Kumar | March 29, 2025 | 10:58 PM IST | 5 mins read
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 300 रुपए का शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, चाहे आपत्ति सही हो या गलत।
REET Result 2025 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) ने 25 मार्च को रीट प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 31 मार्च तक रीट आंसर-की पर आपत्ति (यदि कोई हो) दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद राजस्थान बोर्ड रीट 2024 का रिजल्ट जारी करेगा। आरबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर रीट आंसर की लिंक एक्टिव किया है।
राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी को आपत्ति के समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज (मानक, प्रामाणिक प्रमाण) अपलोड करने होंगे। यह दस्तावेज JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए और स्पष्ट होना चाहिए।
इसके अलावा प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 300 रुपए का शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, चाहे आपत्ति सही हो या गलत। उम्मीदवार पोर्टल से रीट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड या देख सकते हैं।
REET 2025 Answer Key: आपत्ति तभी मान्य होगी जब भुगतान होगा
रीट 2024 परीक्षा 27, 28 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई। यदि अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज की है लेकिन चालान का भुगतान नहीं किया है, तो उसकी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्ति तभी मान्य होगी जब भुगतान पूरा हो जाएगा।
चालान जमा होने के बाद अभ्यर्थी को उसकी दर्ज आपत्तियों का विवरण प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। समर्थन में प्रस्तुत साक्ष्य केवल मान्य पुस्तकों, गाइडों या पासबुक से होने चाहिए, अन्यथा उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि अभ्यर्थी दोनों स्तरों पर परीक्षा में शामिल हुआ है, तो उसे प्रत्येक स्तर के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आपत्तियां प्रस्तुत करनी होंगी। कोई भी अभ्यर्थी किसी प्रश्न के विरुद्ध केवल एक बार ही आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
REET Exam Answer Key 2025: रीट रिजल्ट कब आएगा?
अभ्यर्थी 31 मार्च दोपहर 12 बजे तक रीट आंसर-की पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड द्वारा प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों का मूल्यांकन करने के बाद रीट रिजल्ट 2025 उपलब्ध कराया जाएगा।
रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। राजस्थान बोर्ड रीट रिजल्ट के साथ रीट की फाइनल आंसर की और कटऑफ अंक भी जारी कर सकता है।
March 29, 2025 | 10:58 PM IST
REET 2025 Answer Key: रीट आंसर की पर कैसे दर्ज करें आपत्ति?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से रीट आंसर की जांच और आपत्तियां उठा सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- पेज पर रीट आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- रीट आंसर की 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- यदि आवश्यक हो तो रीट प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करें।
- आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
March 29, 2025 | 10:09 PM IST
REET Cutoff 2025: रीट कटऑफ 2025
रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। राजस्थान बोर्ड रीट रिजल्ट के साथ रीट की फाइनल आंसर की और कटऑफ अंक भी जारी कर सकता है।
March 29, 2025 | 09:00 PM IST
REET Result 2025: रीट फाइनल आंसर की कब होगी जारी
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों के मूल्यांकन और रीट फाइनल आंसर की जारी होने के बाद रीट रिजल्ट 2025 उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड ने रीट लेवल 1, 2 दोनों परीक्षा की आंसर की जारी की है।
March 29, 2025 | 08:11 PM IST
REET Exam Answer Key: दस्तावेज JPEG प्रारूप में होना चाहिए
अभ्यर्थी को आपत्ति के समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज (मानक, प्रामाणिक प्रमाण) अपलोड करने होंगे। यह दस्तावेज JPEG प्रारूप में होना चाहिए तथा स्पष्ट होना चाहिए।
March 29, 2025 | 07:48 PM IST
REET 2025 Answer Key: रीट पासिंग मार्क्स 2024
रीट आंसर की के लिए आपत्ति विंडो सक्रिय है। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करने होंगे। साथ ही, एससी/एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 36% है।
March 29, 2025 | 07:18 PM IST
REET 2025 Result Live Updates: रीट रिजल्ट कब तक होगा जारी?
रीट रिजल्ट 2024 मई-जून महीने तक जारी किया जा सकता है। इस बीच, रीट 2022 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर अपने रीट लेवल 1, 2 संशोधित परिणाम भी जारी करने की मांग कर रहे हैं।
March 29, 2025 | 06:41 PM IST
REET 2025 Result Live Updates: रीट 2025 रिजल्ट का इंतजार
रीट परीक्षा 2025 में करीब 13 लाख 72 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिन्हें अब परिणाम का इंतजार है।
March 29, 2025 | 06:14 PM IST
REET 2025 Answer Key Live Updates: रीट आपत्तियां केवल ऑनलाइन
आरबीएसई ने कहा, “आपत्तियां ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, ऑफलाइन आपत्तियां या बिना सबूत के उन पर विचार नहीं किया जाएगा।”
March 29, 2025 | 05:31 PM IST
REET Result 2025: रीट मार्किंग स्कीम
उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा क्योंकि कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अंत में, आपके द्वारा दिए गए सही उत्तरों की संख्या आपके संभावित अंक होंगे।
March 29, 2025 | 05:06 PM IST
BSER REET Answer Key 2024: रीट परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
रीट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा, एससी/एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 36% है।
March 29, 2025 | 04:33 PM IST
RBSE REET Answer Key 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई रीट आंसर की 2024-25 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर रीट आंसर की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आरबीएसई रीट आंसर की 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे चेक और अपने अंको की गणना करें।
March 29, 2025 | 03:51 PM IST
REET 2025 Answer Key: रीट आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से रीट आंसर की जांच और आपत्तियां उठा सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- पेज पर रीट 2025 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- रीट आंसर की 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
- यदि आवश्यक हो तो रीट प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करें।
- आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
March 29, 2025 | 03:24 PM IST
RBSE REET Answer Key 2025: आरबीएसई रीट रिजल्ट कब आएगा?
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, ऑफलाइन आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद रीट रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरबीएसई ने रीट रिजल्ट के लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
March 29, 2025 | 02:59 PM IST
REET Cutoff 2025: रिजल्ट के साथ ही रीट कटऑफ भी जारी होगी
रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। राजस्थान बोर्ड रीट रिजल्ट के साथ रीट की फाइनल आंसर की और कटऑफ अंक भी जारी कर सकता है।
March 29, 2025 | 02:40 PM IST
REET Result Date 2025: रीट रिजल्ट डेट 2025
आपत्तियां दर्ज होने के बाद रीट का परिणाम जारी किया जाएगा। आरबीएसई ने अभी तक रीट रिजल्ट 2025 की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
March 29, 2025 | 02:38 PM IST
REET Answer Key 2025: रीट आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
रीट आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये शुल्क तय किया गया है। यदि अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज की है लेकिन चालान का भुगतान नहीं किया है, तो उसकी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्ति तभी मान्य होगी जब भुगतान पूरा हो जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल