Santosh Kumar | March 28, 2025 | 10:43 PM IST | 2 mins read
रीट प्रोविजनल आंसर की बोर्ड द्वारा 25 मार्च को जारी की गई। उम्मीदवार पोर्टल से रीट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड या देख सकते हैं।
REET Answer Key 2025 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) 31 मार्च को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 की आंसर-की आपत्ति विंडो बंद कर देगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in के माध्यम से दोपहर 12 बजे तक रीट आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। रीट आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज कराएं? अभ्यर्थी इस लेख में इसकी प्रक्रिया देख सकते हैं।
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 बोर्ड द्वारा 25 मार्च को जारी की गई। उम्मीदवार पोर्टल से रीट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड या देख सकते हैं। रीट 2024 परीक्षा 27, 28 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये शुल्क तय किया गया है। यदि अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज की है लेकिन चालान का भुगतान नहीं किया है, तो उसकी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्ति तभी मान्य होगी जब भुगतान पूरा हो जाएगा।
चालान जमा होने के बाद अभ्यर्थी को उसकी दर्ज आपत्तियों का विवरण प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। आपत्ति के समर्थन में प्रस्तुत साक्ष्य केवल मान्य पुस्तकों, गाइडों या पासबुक से होने चाहिए, अन्यथा उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईआर रीट आंसर की जांच और आपत्तियां उठा सकते हैं-
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, ऑफलाइन आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद रीट का परिणाम जारी किया जाएगा। आरबीएसई ने अभी तक रीट परिणाम की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
यदि अभ्यर्थी दोनों स्तरों पर परीक्षा में शामिल हुआ है, तो उसे प्रत्येक स्तर के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आपत्तियां प्रस्तुत करनी होंगी। कोई भी अभ्यर्थी किसी प्रश्न के विरुद्ध केवल एक बार ही आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
आरबीएसई द्वारा रीट 2024 आंसर की 25 मार्च को जारी की गई थी। रीट लेवल 1, 2 आंसर की और परिणाम से संबंधित हर अपडेट के लिए उम्मीदवार इस पोर्टल पर बने रहें।
March 28, 2025 | 10:43 PM IST
March 28, 2025 | 10:06 PM IST
RBSE ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। REET 2025 Answer Key को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन राजस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया है।
March 28, 2025 | 09:24 PM IST
रीट आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
March 28, 2025 | 07:57 PM IST
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in पर जाकर रीट आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
March 28, 2025 | 07:32 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 25 मार्च 2025 को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की है।
March 28, 2025 | 06:54 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई रीट आंसर की 2024-25 डाउनलोड कर सकते हैं-
March 28, 2025 | 06:10 PM IST
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (reet official website) की ओर से 31 मार्च, 2025 को रीट उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी। समय-सीमा समाप्त होने के बाद कैंडिडेट आपत्तियां दर्ज नहीं करा सकेंगे।
March 28, 2025 | 05:38 PM IST
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, चाहे आपत्ति सही हो या गलत।
March 28, 2025 | 05:02 PM IST
अभ्यर्थी को आपत्ति के समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज (मानक, प्रामाणिक प्रमाण) अपलोड करने होंगे। यह दस्तावेज JPEG प्रारूप में होना चाहिए तथा स्पष्ट होना चाहिए।
March 28, 2025 | 04:27 PM IST
बीएसईआर ने अभी रीट 2025 रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है। रीट रिजल्ट और कटऑफ अंक आरबीएसई रीट उत्तर कुंजी 2025 जारी होने के बाद जारी किए जाएंगे।
March 28, 2025 | 03:54 PM IST
आरबीएसई ने कहा, “आपत्तियां ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, ऑफलाइन आपत्तियां या बिना सबूत के उन पर विचार नहीं किया जाएगा।”
March 28, 2025 | 03:26 PM IST
रीट रिजल्ट 2024 मई-जून महीने तक जारी किया जा सकता है। इस बीच, रीट 2022 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर अपने रीट लेवल 1, 2 संशोधित परिणाम भी जारी करने की मांग कर रहे हैं।
March 28, 2025 | 02:52 PM IST
रीट परीक्षा 27 और 28 फरवरी को आयोजित की गई थी। जिन छात्रों को प्रश्न पत्र में कोई गलती लगती है और वे आधिकारिक उत्तरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 31 मार्च तक या उससे पहले आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
March 28, 2025 | 02:37 PM IST
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी आपत्तियों और भुगतान रसीदों का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
March 28, 2025 | 01:59 PM IST
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, ऑफलाइन आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद रीट का परिणाम जारी किया जाएगा। आरबीएसई ने अभी तक रीट परिणाम की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
March 28, 2025 | 01:32 PM IST
संभव है कि जिस तरह राजस्थान बोर्ड ने रीट प्रोविजनल आंसर की जारी करने में समय लगाया, उसी तरह रीट 2024 का रिजल्ट भी देरी से जारी हो। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के कारण भी रिजल्ट में देरी हो सकती है।
March 28, 2025 | 01:06 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अभी रीट रिजल्ट डेट 2025 की घोषणा नहीं की है। रीट रिजल्ट और कटऑफ अंक आरबीएसई रीट उत्तर कुंजी 2025 जारी होने के बाद जारी किए जाएंगे।
March 28, 2025 | 12:33 PM IST
अभ्यर्थियों को सही साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज करानी होगी। राजस्थान बोर्ड ने लेवल 1, 2 के लिए परीक्षा दो दिन दो पाली में 27, 28 फरवरी को आयोजित की। रीट राजस्थान में लेवल 1 और 2 शिक्षण पदों के लिए पात्रता परीक्षा है।
March 28, 2025 | 12:07 PM IST
रीट आंसर की के लिए आपत्ति विंडो सक्रिय है। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करने होंगे। साथ ही, एससी/एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 36% है।
March 28, 2025 | 11:49 AM IST
रीट कटऑफ 2025 को समझने के लिए उम्मीदवारों के लिए मार्किंग स्कीम जानना बहुत जरूरी है। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं है।
March 28, 2025 | 11:15 AM IST
रीट लेवल 1 और 2 परीक्षा में करीब 14.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें राजस्थान के साथ यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा के अभ्यर्थी शामिल थे।
March 28, 2025 | 11:04 AM IST
REET 2024 परीक्षा 27-28 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। यदि उम्मीदवार को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो वह 31 मार्च 2025, दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति उठा सकता है।
March 28, 2025 | 11:01 AM IST
आरबीएसई ने कहा, “आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, ऑफलाइन आपत्तियां या बिना सबूत के उन पर विचार नहीं किया जाएगा।”
March 28, 2025 | 11:00 AM IST
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (REET) आंसर की की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर उपलब्ध है।