REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की कब तक आएगी @reet2024.co.in; रिजल्ट डेट, कटऑफ और लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 16, 2025 | 06:55 PM IST | 4 mins read
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्ति शुल्क भुगतान के साथ चुनौती दर्ज कराने का भी समय दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने फरवरी में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET 2025) आयोजित की थी। उम्मीद जताई गई कि जल्द ही रीट प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। बोर्ड की घोषणा के बाद रीट 2025 उत्तर कुंजी rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in पर देख सकेंगे।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
रीट प्रोविजनल आंसर की में उत्तरों से असंतुष्ट उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का भी मौका मिलेगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 300 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा रीट 2025 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 फरवरी को दो पालियों में और 28 फरवरी को एक पाली में कराई गई थी। रीट परीक्षा का आयोजन लेवल 1 (कक्षा 1-5) और लेवल 2 (कक्षा 6-8) दोनों के लिए किया गया था। इससे पहले, रीट परीक्षा 2022 में (23 और 24 जुलाई को) आयोजित की गई थी।
रीट अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग रीट 2025 परिणाम तैयार करने और घोषित करने के लिए किया जाएगा। राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए रीट एक योग्यता परीक्षा है। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
रीट परीक्षा दो स्तरों (प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्तर-1 और माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए स्तर-2) के लिए आयोजित की गई थी। पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों को स्तर 1, 2 या दोनों के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी गई थी। रीट आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी।
Reet Answer Key 2025 Kab Aayegi: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके रीट आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले REET परीक्षा पोर्टल पर विजिट करें।
- प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आवश्यक हो तो अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें, उत्तर कुंजी जांचें और प्रश्नों का मिलान करें।
March 16, 2025 | 06:55 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट कटऑफ निर्धारण
रीट कट-ऑफ अंक आरबीएसई द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई और उपलब्ध शिक्षण रिक्तियों जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।
March 16, 2025 | 06:38 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट योग्यता अंक और कट ऑफ
REET 2025 के लिए योग्यता अंक उम्मीदवार की श्रेणी पर निर्भर करेंगे। विभिन्न श्रेणियों के लिए अपेक्षित योग्यता अंकों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- सामान्य श्रेणी : 60% या अधिक
- ओबीसी श्रेणी : 55% या अधिक
- एससी/एसटी वर्ग : 50% या अधिक
March 16, 2025 | 05:52 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट महत्वपूर्ण तिथियां
रीट लेवल 1 और लेवल 2 दोनों के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
March 16, 2025 | 05:04 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट महत्वपूर्ण तिथियां
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 19 फरवरी 2025
- परीक्षा तिथि – 27 और 28 फरवरी 2025
- उत्तर कुंजी स्तर 1 – 20 से 25 मार्च 2025
- उत्तर कुंजी स्तर 2 – 20 से 25 मार्च 2025
- परिणाम जारी होने की तिथि – अप्रैल 2025 (अपेक्षित)
March 16, 2025 | 04:25 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट उत्तर कुंजी आपत्ति प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- “उत्तर कुंजी आपत्ति” लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न संख्या का चयन करें और वैध प्रमाण (स्रोत प्रामाणिक पुस्तक) प्रदान करें।
- आवश्यक आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम तिथि से पहले अपनी आपत्ति प्रस्तुत करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपत्ति प्रक्रिया का समाधान किया जाएगा।
March 16, 2025 | 03:49 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट परीक्षा
रीट परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्रता हासिल करना है। राजस्थान सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा अब अगले साल जनवरी 2026 (reet answer key kab aayegi) में आयोजित करेगी।
March 16, 2025 | 03:17 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की कब जारी होगी?
जानकारी के मुताबिक, REET उत्तर कुंजी 2025 लेवल 1 और 2 के लिए 20 से 25 मार्च तक जारी होगी। रीट उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड लिंक reet2024.co.in पर सक्रिय की जाएगी।
March 16, 2025 | 02:38 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट प्रारंभिक उत्तर कुंजी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा।
March 16, 2025 | 01:29 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
रीट आंसर पर प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपए का शुल्क देना होगा। इस साल भी बोर्ड अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का (REET Answer Key 2025 Live) अवसर देगा।
March 16, 2025 | 12:58 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा
इससे पहले REET परीक्षा 2022 में (23 और 24 जुलाई को) आयोजित की गई थी और उत्तर कुंजी अगस्त में (reet official website) जारी की गई थी।
March 16, 2025 | 12:33 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट परीक्षा
रीट परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की गई थी - प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्तर 1 और माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए स्तर 2। अपनी पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों को स्तर 1, 2 या दोनों के लिए (reet level 2 paper pdf download) उपस्थित होने की अनुमति दी गई थी।
March 16, 2025 | 12:03 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट फाइनल आंसर की
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा रीट फाइनल आंसर की 2025 (reet answer key 2025 kab aayegi) जारी की जाएगी।
March 16, 2025 | 11:37 AM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की कब आएगी?
बीएसईबी की घोषणा के बाद रीट आंसर की लिंक 2025 rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in पर सक्रिय की जाएगी।
March 16, 2025 | 11:37 AM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट प्रोविजनल आंसर की
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 आरबीएसई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी। रीट आंसर की पर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने का भी समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी