REET 2024 Registration: रीट परीक्षा के लिए आवेदन rajeduboard.rajasthan.gov.in पर शुरू, लास्ट डेट 15 जनवरी
Santosh Kumar | December 16, 2024 | 10:32 AM IST | 1 min read
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रीट 2024 एडमिट कार्ड 19 फरवरी को शाम 4 बजे के बाद पोर्टल पर जारी किए जा सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 16 दिसंबर से शुरू हो गई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रीट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। आरबीएसई अगले साल 27 फरवरी को रीट 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। रीट 2024 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तय की गई है।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
रीट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि लेवल 1 और लेवल 2 दोनों पेपरों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।
REET Exam Date 2024: पात्रता मानदंड
रीट परीक्षा लेवल 1 के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं और बीएसटीसी (बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स) उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि लेवल 2 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक और बीएड उत्तीर्ण होना चाहिए।
रीट में आरक्षित वर्गों को पात्रता अंकों में 5% से 20% तक छूट मिलेगी। रीट 2024 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदकों को निर्धारित समय पर परीक्षा देनी होगी। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रीट 2024 एडमिट कार्ड 19 फरवरी को शाम 4 बजे के बाद आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जा सकते हैं।
Also read RPSC Recruitment 2025: राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 12 जनवरी से शुरू होगा आवेदन
REET Notification 2024: रीट 2024 आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से रीट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर REET 2024 Main Website लिंक पर क्लिक करें।
- यहां रीट 2024 आवेदन पत्र लिंक को ओपन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा