NEET UG 2026 Answer Key: रीनीट यूजी प्रोविजनल आंसर की neet.nta.nic.in पर जारी, 28 जून तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 08:26 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 पुनः परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर 25 जून से रीनीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर 28 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। नीट यूजी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 25 जून से सक्रिय है। रीनीट यूजी 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से विंडो लॉगिन करनी होगी।
NTA Answer Key: आपत्ति शुल्क
नीट यूजी आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। एनटीए ने बताया कि, यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद रीनीट यूजी फाइनल आंसर की 2026 तैयार की जाएगी। रीनीट यूजी 2026 का आयोजन 21 जून को किया था।
एनटीए आंसर की 2026 आपत्ति विंडो बंद होने के बाद आपत्ति प्राप्त करने के संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार नीट आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा एजेंसी ने अभी तक रीनीट यूजी 2026 रिजल्ट जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है।
official answer key of re neet 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार री नीट 2026 प्रोविजनल आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘नीट यूजी 2026 रीएग्जाम प्रोविजनल आंसर की’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार आंसर की जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
re neet answer key 2026 code -
इस चरण में अलग-अलग उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर रिस्पॉन्स शीट शामिल नहीं हैं। स्कैनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट देखने का अलग से मौका दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीट की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम