RE-NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी, 21 जून को एग्जाम, जानें गाइडलाइंस
Santosh Kumar | June 14, 2026 | 08:31 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना नीट यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 रीटेस्ट के लिए पुराना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा; सभी उम्मीदवारों के लिए नया हॉल टिकट डाउनलोड करना अनिवार्य है।
नीट 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
रीनीट 2026 यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी। इसमें से 15 मिनट अतिरिक्त समय बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, निर्देश पढ़ने और ओएमआर शीट भरने के लिए दिया गया है।
NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके री-नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
- नीट यूजी हॉल टिकट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी एडमिट कार्ड संबंधी डिटेल्स
एनटीए ने छात्रों की सुविधा के लिए कुछ बदलाव भी किए हैं। इस बार, प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए 4 पेज दिए जाएंगे, जबकि पहले केवल दो पेज होते थे। नीट यूजी 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।
उम्मीदवार नीट यूजी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर उस पर एक फोटो चिपकाएं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज की फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं।
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को स्क्राइबके बारे में जानकारी पहले ही देनी होगी। परीक्षा पेन-और-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। छात्र परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार