Re-NEET UG 2026 Paper Leak Claim: सोशल मीडिया पर नीट पेपर लीक का दावा पूरी तरह फर्जी, PIB ने जारी किया अलर्ट!
Saurabh Pandey | June 13, 2026 | 06:43 PM IST | 2 mins read
सोशल मीडिया पर नीट यूजी 2026 का प्रश्नपत्र लीक होने और री-नीट परीक्षा पैटर्न में बदलाव के दावों को पीआईबी फैक्ट चेक ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया है।
नई दिल्ली : नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (NEET UG 2026) का प्रश्नपत्र दोबारा लीक होने का एक नया दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने देश भर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी है। विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स (जैसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम) पर प्रसारित किए जा रहे इन दावों में कहा गया था कि परीक्षा से पहले ही नीट का पेपर लीक हो चुका है। हालांकि, सरकार की फैक्ट-चेक इकाई, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस दावे की पड़ताल कर इसे पूरी तरह से खारिज और फर्जी करार दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा प्रश्नपत्र, जिसे कथित तौर पर लीक हुआ नीट पेपर बताया जा रहा है, वह बिल्कुल भी प्रामाणिक नहीं है। सरकार की तरफ से परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे ऐसे किसी भी असत्यापित और भ्रामक कंटेंट पर न तो भरोसा करें और न ही इसे आगे शेयर करें। परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए छात्रों को केवल आधिकारिक स्रोतों और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर ही निर्भर रहना चाहिए।
री-नीट एग्जाम पैटर्न में बदलाव का नोटिस भी फर्जी
इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक और नोटिस तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। उस फर्जी नोटिस में कहा गया था कि एनटीए ने वैचारिक समझ, विश्लेषणात्मक तर्क और एप्लिकेशन-आधारित शिक्षण पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए परीक्षा का पैटर्न बदला है। PIB फैक्ट चेक ने इस पर भी स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि एनटीए द्वारा ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है और छात्र इस अफवाह से दूर रहें।
Re-NEET Paper Leak Claim: 21 जून को होगी री-नीट 2026 परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आगामी 21 जून, 2026 को री-नीट परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। इससे पहले 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। यह दोबारा होने वाली परीक्षा देश भर के 22 लाख से अधिक एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Re-NEET Paper Leak Claim: कल जारी होंगे एडमिट कार्ड
री-नीट परीक्षा के लिए एनटीए 14 जून, 2026 को नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। तब तक सभी आवेदक वेबसाइट पर जाकर अपनी 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे उन्हें परीक्षा के शहर की जानकारी मिल जाएगी।
Re-NEET Paper Leak Claim: शिकायत के लिए नंबर जारी
पीआईबी ने छात्रों को किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सामग्री की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया है और सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी अफवाह की शिकायत के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी भी साझा की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज