Press Trust of India | June 13, 2026 | 07:53 AM IST | 1 min read
तीन मई की परीक्षा को कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 जून को छात्रों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2026 की पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
तीन मई की परीक्षा को कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।
प्रधान ने भोपाल में पत्रकारों से कहा, “नीट परीक्षा 21 जून को फिर से होगी। आप सभी के माध्यम से मैं सभी नीट अभ्यर्थियों से अपील करता हूं कि वे आत्मविश्वास बनाए रखें और पढ़ाई पर ध्यान दें। पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा, “मैं समाज के सभी वर्गों से भी सहयोग देने की अपील करता हूं।”
एक सवाल के जवाब में प्रधान ने कहा कि चिकित्सा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाकर अपने यूपी जीएनएम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), लखनऊ द्वारा यूपीजीईटी 2026 का आयोजन किया जाएगा।
Santosh Kumar