Santosh Kumar | June 12, 2026 | 10:48 PM IST | 1 min read
यूपी जीएनएम एंट्रेंस एग्जाम 16 जून को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स (2026-27 सेशन) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाकर अपने यूपी जीएनएम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), लखनऊ द्वारा यूपीजीईटी 2026 का आयोजन किया जाएगा।
यूपी जीएनएम एंट्रेंस एग्जाम 16 जून को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक होगी। यह ऑब्जेक्टिव-टाइप (एमसीक्यू) परीक्षा होगी और प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा; बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सुबह 10:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
Also readUPGET Admit Card 2026 (Out) LIVE: यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड जारी @abvmucet26.co.in; 16 जून को एग्जाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-
जीएनएम परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका, मूल ओएमआर उत्तर-पत्रक और ओएमआर शीट की कार्यालय प्रति निरीक्षक (इनविजिलेटर) को सौंपना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा।
उम्मीदवार अब 6 जून को हुए बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, आपत्तियों के लिए विंडो भी खोल दी गई है। उम्मीदवारों के पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 1 दिन का समय है।
Santosh Kumar