Re-NEET UG Exam 2026: नीट यूजी की पुनः परीक्षा आज; रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस, दस्तावेज और ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | June 21, 2026 | 09:12 AM IST | 2 mins read
रीनीट यूजी 2026 के परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर भी लगाए गए हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 की पुनः परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी। रीनीट एग्जाम 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी पुनः परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने सत्यापन के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। आवंटित परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
neet exam timing: केंद्रों सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए
परीक्षार्थियों को रीनीट एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर भी लगाए गए हैं।
रीनीट एग्जाम 2026 में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, फिटनेस बैंड, ब्लूटूथ डिवाइस और इयरफोन, कैलकुलेटर और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध है। वहीं, वॉलेट, हैंडबैग, पर्स, अध्ययन सामग्री, नोट्स व पेपर, पेन ड्राइव, स्टोरेज डिवाइस लाने और आभूषण व धातु के उपकरण पहनने पर रोक है।
नीट यूजी ड्रेस कोड 2026 के अनुसार, परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े और कम हील वाली चप्पल या सैंडल पहनने की अनुमति है। भारी वस्त्र, अधिक कढ़ाई और पूरी आस्तीन वाले परिधानों पहनने से बचना चाहिए। धार्मिक रीति-रिवाजों पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच के लिए समय से पहले उपस्थित होना चाहिए।
neet 2026 exam date: मार्किंग स्कीम
रीनीट मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवार को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ या https://neet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम