RE-NEET Result Date 2026: नीट का रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, अपेक्षित डेट, कटऑफ, स्कोरकार्ड लिंक

Santosh Kumar | July 6, 2026 | 08:02 AM IST | 1 min read

प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई और उम्मीदवारों ने 28 जून तक 10,000 आपत्तियां दर्ज कराईं। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
एनटीए के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कन्फर्म किया है कि रीनीट का रिजल्ट 20 जुलाई को या उससे पहले घोषित किए जाएंगे। मई में पेपर लीक के आरोपों के कारण ओरिजिनल परीक्षा रद्द होने के बाद, 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एनटीए के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे ताकि एमबीबीएस/बीडीएस में एडमिशन की समय-सीमा पर कोई असर न पड़े।

प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई और उम्मीदवारों ने 28 जून तक 10,000 आपत्तियां दर्ज कराईं। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा। नीट ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

RE-NEET Result Date 2026: नीट का रिजल्ट कब आएगा?

अधिकारी ने कहा, "हम अभी कोई तारीख नहीं बताना चाहेंगे, लेकिन नतीजे 20 जुलाई तक आ जाएंगे। आम तौर पर, परीक्षा के 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी किए जाते हैं, लेकिन इस बार, हम नतीजे काफी पहले घोषित कर देंगे।"

सफल उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित कोर्सेस में दाखिले के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। नीट का रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।

Also read NEET-PG 2026: नीट-पीजी के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, रिजल्ट डेट जानें

RE-NEET Cutoff 2026: अपेक्षित रीनीट कटऑफ

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अपेक्षित री-नीट कटऑफ की जांच कर सकते हैं-

वर्ग

अर्हता परसेंटाइल

न्यूनतम कटऑफ अंक (720 में से)

जनरल

50वां परसेंटाइल

705 - 148

एससी

40वां परसेंटाइल

147 - 117

ओबीसी

40वां परसेंटाइल

147 - 117

एसटी

40वां परसेंटाइल

147 - 117

ईडब्ल्यूएस

50वां परसेंटाइल

705 - 148

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]