Bomb Threat: इंदौर के 2 निजी स्कूलों को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल खाली कराए गए
Press Trust of India | February 4, 2025 | 04:13 PM IST | 2 mins read
डिप्टी कमिश्नर राजेश दंडोतिया ने बताया, "ईमेल में कहा गया था कि दोनों स्कूलों में आरडीएक्स लगाया गया है और संस्थानों में विस्फोट हो सकता है।"
मध्य प्रदेश: इंदौर के दो निजी स्कूलों को मंगलवार (4 फरवरी) को ई-मेल के जरिए आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत इमारतों को खाली करा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि खंडवा रोड स्थित न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल (एनडीपीएस) और राऊ क्षेत्र स्थित इंदौर पब्लिक स्कूल (आईपीएस) को सुबह आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई।
Bomb Threat: धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा था?
डिप्टी कमिश्नर राजेश दंडोतिया ने बताया, "ईमेल में कहा गया था कि दोनों स्कूलों में आरडीएक्स लगाया गया है और इससे शिक्षण संस्थानों में विस्फोट हो सकता है। ईमेल में तमिल भाषा में भी कुछ बातें लिखी गई हैं।"
दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही दोनों स्कूलों की इमारतों को खाली करा लिया गया और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए वहां भेजा गया, लेकिन अभी तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।
Also read Bomb Threat: मुंबई के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले ने अफजल गैंग का हाथ बताया
School Bomb Threat: मुंबई के निजी स्कूलों को धमकियां
इससे पहले, मुंबई के पश्चिमी उपनगर स्थित एक निजी स्कूल और जूनियर कॉलेज को भी 27 जनवरी को परिसर में बम रखे जाने की ईमेल धमकी मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि यह महज अफवाह थी।
अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने खुद को अफजल गैंग से जुड़ा बताया और कहा कि कैंपस में बम रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को जोगेश्वरी-ओशिवारा इलाके के एक स्कूल को भी इसी तरह की धमकी मिली थी।
अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने दावा किया था कि अफजल के गिरोह के सदस्यों ने स्कूल परिसर में विस्फोटक लगा रखे हैं। उन्होंने कहा कि यह धमकी भी अफवाह निकली। देश के स्कूलों को लंबे समय से धमकियां मिल रही हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल