RBSE 5th, 8th Date Sheet 2024: राजस्थान में एक साथ हो सकती हैं 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाएं, जल्द आएगा टाइम टेबल
Santosh Kumar | January 16, 2024 | 09:59 PM IST | 2 mins read
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को देखते हुए 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जा सकती हैं। बोर्ड जल्द ही 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर सकता है।
नई दिल्ली: राजस्थान में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के साथ 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षा एक साथ आयोजित की जा सकती है। इसको लेकर शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है। खबर है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर सकता है।
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिक्षा विभाग दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं एक साथ आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। कक्षा 8वीं और 5वीं बोर्ड के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
आवेदन पूरा होते ही परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। इसी दौरान दूसरी पाली में 8वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5 और 8 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से खुली हैं। छात्रों के पास पंजीकरण पूरा करने के लिए 31 जनवरी तक का समय है।
कक्षा 5 और कक्षा 8 परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
चरण 1: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: आरबीएसई परीक्षा के लिए आवेदन लिंक का चयन करें।
चरण 3: आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण समाप्त करें, अंतिम सबमिशन से पहले विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।
चरण 4: ऑनलाइन आवेदन पूरा करें और आवश्यक भुगतान भेजें।
चरण 5: आवेदन को सहेजने के बाद अंतिम सबमिशन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी
आपको बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई/बीएसईआर) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों का टाइम टेबल का इंतजार खत्म हो गया है। टाइम टेबल की घोषणा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी