Live

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा; डायरेक्ट लिंक

राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

राजस्थान बोर्ड 12th परीक्षा 2025 में 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | May 20, 2025 | 09:04 PM IST

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम (12 RBSE Result 2025) 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जांच सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा ऑफिशियल एक्स हैंडल @Rajasthanboard पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि, “राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा, शिक्षामंत्री की मंजूरी के बाद जल्द एक तारीख तय होगी।”

पिछले साल, आरबीएसई 12th रिजल्ट 2024 की घोषणा 20 मई को की गई थी, जिसमें छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95% दर्ज किया गया था। RBSE राजस्थान बोर्ड 12 वीं परिणाम 2024 में ऑर्ट्स स्ट्रीम में 96.88 प्रतिशत, साइंस स्ट्रीम में 97.73% तथा कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

Also read BSEB 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की जारी, 20 मई तक चैलेंज का मौका

राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईआर परीक्षा 2025 कक्षा 12 के लिए 6 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12th परीक्षा 2025 में 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय से संबंधित नोटिस किसी भी समय जारी की जा सकती है। आरबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टॉपर्स की घोषणा के साथ जारी किया जाएगा।

Class 12 RBSE Board Result Date 2025: कैसे डाउनलोड करें?

छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएसईआर परीक्षा, कक्षा 12 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमटि करें।
  • राजस्थान बोर्ड बारहवीं परिणाम जांचें और इसे डाउनलोड करें।
लाइव अपडेट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Caareers360 पर विजिट कर सकते हैं।

May 20, 2025 | 09:04 PM IST

12 rbse result 2025 : पूरक परीक्षा किस लिए होती है?

जो छात्र आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2025 में एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, वे पूरक परीक्षा दे सकते हैं। पिछले साल, राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा अगस्त में आयोजित की गई थी और इसके लिए पंजीकरण जुलाई में शुरू हुआ था। इस साल, बोर्ड परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद पूरक परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा।

May 20, 2025 | 08:33 PM IST

class 12th rbse result date 2025: उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया दो अलग-अलग चरणों में आयोजित की। मूल्यांकन का दूसरा चरण 4 अप्रैल, 2025 को शुरू हुआ और 20 अप्रैल, 2025 तक पूरा हो गया।

May 20, 2025 | 08:01 PM IST

12th class result 2025 rbse: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • अब RBSE 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना स्ट्रीम चुनें – साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स
  • अपना रोल नंबर डालें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

May 20, 2025 | 07:37 PM IST

rbse board result 2025: परीक्षार्थियों के आंकड़े

वर्ष 2025 में कुल 19,98,509 विद्यार्थियों ने आरबीएसई परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 10,96,985 विद्यार्थी आरबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि आरबीएसई 12वीं की परीक्षा में कुल 8,91,190 विद्यार्थी शामिल हुए।

May 20, 2025 | 06:50 PM IST

class 12 result 2025 rbse: पासिंग मार्क्स, कंपार्टमेंट

राजस्थान बोर्ड के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।

May 20, 2025 | 06:10 PM IST

rbse board result 2025: परीक्षा कितने केंद्रों पर हुई थी?

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 6100 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 7 अप्रैल के बीच किया गया था।

May 20, 2025 | 05:34 PM IST

12th class result 2025 rbse: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • अब RBSE 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना स्ट्रीम चुनें – साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स
  • अपना रोल नंबर डालें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें

May 20, 2025 | 05:00 PM IST

12th class result 2025 rbse: रिजल्ट क्रेडेंशियल

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 देख सकते हैं।

May 20, 2025 | 04:21 PM IST

class 12th rbse result date 2025: आरबीएसई रिजल्ट डेट जल्द

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने घोषणा की है कि 25 से 28 मई, 2025 के बीच राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए घोषित करेगा। बोर्ड द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बोर्ड जल्द ही आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 तिथि जारी करेगा।

May 20, 2025 | 03:41 PM IST

12 rbse result 2025 date and time: रिजल्ट डेट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट पिछले वर्ष 20 मई 2025 को ही जारी किया गया था। आधिकारिक अपडेट के अनुसार आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 25 मई से 28 मई के बीच नतीजे जारी होंगे।

May 20, 2025 | 02:57 PM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल ऑर्ट्स स्ट्रीम में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पास छात्र?

  • पंजीकृत: 578494
  • प्रदर्शित: 569575
  • उत्तीर्ण: 551789

May 20, 2025 | 02:39 PM IST

12 rbse result 2025 date and time: रिजल्ट डेट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट पिछले वर्ष 20 मई 2025 को ही जारी किया गया था। आधिकारिक अपडेट के अनुसार आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 25 मई से 28 मई के बीच नतीजे जारी होंगे।

May 20, 2025 | 02:37 PM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल विज्ञान स्ट्रीम में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पास छात्र?

  • पंजीकृत छात्रों की संख्या: 260078
  • उपस्थित छात्रों की संख्या: 258071
  • उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या: 252205

May 20, 2025 | 02:06 PM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम

RBSE द्वारा सबसे पहले 12वीं के नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। पिछले साल, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम 20 मई को और कक्षा 10 का परिणाम 29 मई को घोषित किया गया था।

May 20, 2025 | 01:32 PM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: RBSE 12th Result 2025 कहां चेक करें?

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

May 20, 2025 | 01:03 PM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: RBSE 2025 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

  • वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • “RBSE 12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर रिजल्ट देखें।
  • रिजल्ट जांचें, PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

May 20, 2025 | 12:25 PM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथि

इस वर्ष, आरबीएसई ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक तथी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी।

May 20, 2025 | 11:52 AM IST

rajeduboard rajasthan gov in 2025: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट

May 20, 2025 | 11:43 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड डायरेक्ट लिंक

राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम (class 12 result 2025 rbse date) आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।

May 20, 2025 | 11:43 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम कब आएगा?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम (class 12 result rbse 2025) 25 से 28 मई के बीच जारी शिक्षामंत्री की मंजूरी के बाद किया जाएगा।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]