RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं में छात्राओं का दबदबा, छवि शर्मा ने हासिल किए 99.33 प्रतिशत अंक
Saurabh Pandey | March 24, 2026 | 04:13 PM IST | 1 min read
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में 2,72,252 लड़के और 2,83,411 लड़कियां हैं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.63% है, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.90% है, जो लड़कों से कहीं अधिक है।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर ने कक्षा 10वीं 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में इस वर्ष 94.23 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। यह पिछले साल के 93.60 प्रतिशत के मुकाबले 1.7 प्रतिशत अधिक है, जिससे इस बार रिजल्ट में सुधार और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला।
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में 2,72,252 लड़के और 2,83,411 लड़कियां हैं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.63% है, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.90% है, जो लड़कों से कहीं अधिक है।
Rajasthan Board 10th Result: लड़कियों का दबदबा कायम
बोर्ड द्वारा जारी 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें 94.20% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.63% छात्र पास हुए। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा कायम रहा।
RBSE 10th Result 2026 Name Wise: मेधावियों की सूची
|
नाम
|
शहर
|
प्राप्तांक (प्रतिशत)
|
|
छवी शर्मा
|
जयपुर, खोरा बिसल
|
99.33%
|
|
नंदिनी
|
दौसा
|
99.17 % |
|
चेष्टा शर्मा
|
सीकर
|
99
%
|
|
मोहित गंगवाल
|
जयपुर
|
98.17%
|
|
रिया
|
श्रीगंगानगर
|
97.67%
|
|
विमल चौधरी
|
जयपुर, चौमूं
|
96.83%
|
|
आरती देवांद
|
जयपुर, चौमूं
|
95.33%
|
सीएम भजनलाल ने दी बधाई
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 8वीं एवं 5वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, सतत परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है।
जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो सके हैं, उनसे मेरा स्नेहिल आग्रह है कि वे निराश न हों। असफलता अंत नहीं, बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’