RBSE 10th Result 2024 Out: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी; 93.03% छात्र उत्तीर्ण
Santosh Kumar | May 29, 2024 | 05:03 PM IST | 1 min read
जो छात्र राजस्थान बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे रोल नंबर और अन्य विवरण जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो छात्र आरबीएसई मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। आंकड़ों के मुताबिक आरबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में 10 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 में इस वर्ष 93% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
राजस्थान बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 जारी किया है। राजस्थान मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2024 में राज्य की लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46 फीसदी और लड़कों का 92.64 फीसदी रहा।
जो छात्र राजस्थान बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे रोल नंबर और अन्य विवरण जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं। आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी।
RBSE Rajasthan Board Result Via SMS 2024: एसएमएस से देखें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से RBSE Rajasthan Board Result देख सकते हैं-
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
- RBSE10<space>Roll Number टाइप करें।
- इस एसएमएस को 56263 पर भेजें।
- Rajasthan 10th Result 2024 एसएमएस के रूप में प्राप्त होगा।
RBSE 10th Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके RBSE 10th Result 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, RBSE 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- RBSE 10th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]HBSE Compartment Exam 2024: हरियाणा 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट फॉर्म bseh.org.in पर जारी; आवेदन प्रक्रिया शुरू
जो छात्र मैट्रिक, इंटर वार्षिक बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आवेदन शुरू कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल