Santosh Kumar | May 16, 2024 | 04:06 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने छात्रों को चेतावनी दी है कि यदि वे सहायक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय को अपना जवाब प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने पर 102 छात्रों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें 10वीं कक्षा के 49 और 12वीं कक्षा के 53 छात्रों के नाम शामिल हैं। बोर्ड ने छात्रों के नतीजों को बाद की श्रेणी (आरएल) में रखा है यानी इन उम्मीदवारों के बोर्ड नतीजे बाद में जारी किए जाएंगे।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
बोर्ड ने ऐसे छात्रों से सहायक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में अपना जवाब जमा करने को कहा है। बोर्ड ने छात्रों को चेतावनी भी दी है कि यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिसूचना जारी करते हुए, सीबीएसई ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि सभी उम्मीदवार नोटिस की तारीख से 7 दिनों के भीतर यानी 21 मई 2024 तक अपने उत्तर सभी सहायक दस्तावेजों के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कर दें। अन्यथा ऐसे उम्मीदवारों को होने वाली किसी भी हानि/क्षति के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
Also readCBSE 12th Board Result 2024: सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर पीएम मोदी का ट्वीट, छात्रों को दी बधाई
सीबीएसई ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, परीक्षा फॉर्म जमा करते समय यह दर्शाने वाला अधिवास प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है कि उम्मीदवार दिल्ली का निवासी है। प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारियों ने सीबीएसई को बताया कि उन्होंने इन छात्रों द्वारा जमा किए गए प्रमाणपत्र जारी नहीं किए हैं।
सीबीएसई ने कहा, “इसलिए, इन उम्मीदवारों के परिणाम 13 मई को घोषित नहीं किए गए और उन्हें सीबीएसई परीक्षा उप-नियमों के नियम 60 के अनुसार बाद में परिणाम (आरएल) श्रेणी के तहत रखा गया है।” बता दें कि बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 93.60 प्रतिशत रहा है, वहीं 12वीं कक्षा में 87.98 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
जो छात्र मैट्रिक, इंटर वार्षिक बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आवेदन शुरू कर दिया है।
Santosh Kumar