RBI Assistant Prelims Result 2026: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 7 जून को मुख्य परीक्षा
Saurabh Pandey | May 25, 2026 | 07:10 PM IST | 2 mins read
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार अब 7 जून 2026 को मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 11, 13 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल rbi.org.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
आरबीआई ने साफ किया है कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की व्यक्तिगत मार्कशीट और श्रेणीवार/क्षेत्रवार कट-ऑफ अंक जल्द ही आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने अंक देख सकते हैं।
RBI Assistant Prelims Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीचे दिए गए 'Opportunities@RBI' विकल्प पर क्लिक करें।
- अब 'Current Vacancies' सेक्शन के अंतर्गत 'Results' टैब को चुनें।
- यहां "Result of online Preliminary Examination for the Post of Assistant – Panel Year 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें और इसे डाउनलोड कर लें।
RBI Assistant Mains Date 2026: मुख्य परीक्षा की तिथि
आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जून, 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होने के पात्र होंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा को पास कर शॉर्टलिस्टिंग सूची में अपनी जगह बनाई है। मुख्य परीक्षा के समय और केंद्र की सही जानकारी उम्मीदवारों के कॉल लेटर पर अंकित होगी, जिसे आरबीआई की वेबसाइट से अलग से डाउनलोड करना होगा।
RBI Assistant Mains Admit Card 2026: मेंस कॉल लेटर जल्द
संस्थान जल्द ही अपनी वेबसाइट पर मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर और इंफॉर्मेशन हैंडआउट डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर देगा। इसके साथ ही, लिखने में शारीरिक रूप से अक्षम या धीमी गति वाले उन पात्र उम्मीदवारों के लिए भी जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे, जो परीक्षा के दौरान स्क्राइब (सह-लेखक) की मदद लेना चाहते हैं या अतिरिक्त समय (कंपनसेटरी टाइम) का लाभ उठाना चाहते हैं।
Also read HPSC ADA Recruitment 2026: हरियाणा एडीए भर्ती के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू, जुलाई में होगी परीक्षा
RBI Assistant Prelims Result 2026: आरटीआई मान्य नहीं
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए कुल उम्मीदवारों की संख्या या शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों के डेटा से जुड़े आरटीआई आवेदनों पर अभी कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित आरटीआई प्रश्नों के जवाब पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, पूरी परीक्षा प्रक्रिया एक बाहरी एजेंसी द्वारा संचालित की गई है, जिसकी नीति के तहत प्रश्न पत्र किसी को नहीं दिए जाते हैं; इसलिए आरबीआई आरटीआई के तहत भी प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने में असमर्थ रहेगा। परिणाम जारी करते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी किसी अनजानी त्रुटि को सुधारने का अधिकार बैंक के पास सुरक्षित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा