RBI Assistant Phase 2 Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 परिणाम अंक, कट ऑफ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 17, 2024 | 07:40 AM IST | 1 min read
आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अक्टूबर 2024 तक सक्रिय रहेगा।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने असिस्टेंट चरण 2 परीक्षा के अंक और कट ऑफ सूची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर रिजल्ट की मार्कशीट और कटऑफ देख सकते हैं। आरबीआई ने परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया था, अब बैंक ने मार्कशीट और कटऑफ की पीडीएफ फाइल साझा की है। आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर 16 अक्टूबर 2024 तक सक्रिय रहेगा।
आरबीआई असिस्टेंट मुख्य लिखित परीक्षा 31 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (एलपीटी) के लिए उपस्थित होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
RBI Assistant Phase 2 Cutoff List: इस लिंक से डाउनलोड करें सूची
आरबीआई सहायक चरण 2 परिणाम की कट ऑफ सूची आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर उपलब्ध है। हालाँकि, वेबसाइट पर त्रुटि होने की स्थिति में, उम्मीदवार इस सीधे लिंक से सूची डाउनलोड कर सकते हैं- https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/content/pdfs/ASSISTANTCUTOFFTABLE16042024.pdf
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती अभियान के तहत विभाग में कुल 450 सहायक अधिकारी के रिक्त पदों के लिए कैंडिडेट का चयन करेगा। पिछले साल आयोजित की गई आरबीआई मुख्य परीक्षा की अवधि 135 मिनट थी। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवार का चौथाई (1/4) अंक काटा गया है।
RBI Assistant Marksheet 2023: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरबीआई असिस्टेंट चरण 2 मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘Current Vacancies' में रिजल्ट के अनुभाग पर क्लिक करें।
- RBI Assistant Marksheet 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां कैंडिडेट अपना रोल नंबर, पासवर्ड दर्ज करें।
- Marksheet की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, उसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच