RBI Assistant Mains Admit Card 2026: आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 28, 2026 | 04:57 PM IST | 1 min read
आरबीआई असिस्टेंट कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पैनल वर्ष 2025 के लिए सहायक (Assistant) भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरबीआई असिस्टेंट कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी का नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट मेन्स 2025 परीक्षा 7 जून, 2026 को ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। आरबीआई असिस्टेंट प्री 2025 एग्जाम 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया गया था और परिणाम 25 मई को घोषित किया गया। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 650 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आरबीआई भर्ती पोर्टल पर विजिट करें।
Also read RPSC RAS Notification 2026: आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी, 4 जून से करें आवेदन
RBI Assistant Mains Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/CallLetters.aspx पर जाएं।
- असिस्टेंट मेन्स एग्जाम भर्ती - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RBI Assistant Mains Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
नीचे सारणी में आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा पैटर्न जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | माध्यम | अवधि |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
तर्कशक्ति की प्रश्नावली |
40 |
40 |
* |
30 मिनट |
|
2 |
अंग्रेजी भाषा की प्रश्नावली |
40 |
40 |
अंग्रेजी |
30 मिनट |
|
3 |
आंकिक योग्यता की प्रश्नावली |
40 |
40 |
* |
30 मिनट |
|
4 |
सामान्य सचेतता की प्रश्नावली |
40 |
40 |
* |
25 मिनट |
|
5 |
कंप्यूटर ज्ञान की प्रश्नावली |
40 |
40 |
* |
20 मिनट |
|
कुल |
|
200 |
200 |
|
135 मिनट |
अगली खबर
]BSEB 12th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी; जानें कहां से करें प्राप्त?
बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी मूल मार्कशीट और माइग्रेशन मार्कशीट प्राप्त करने के लिए अपने विद्यालयों से संपर्क करें।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार