Trusted Source Image

RPSC RAS Notification 2026: आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी, 4 जून से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 05:02 PM IST | 2 mins read

आरपीएससी आरएएसी परीक्षा 2026 के माध्यम से राजस्थान राज्य सेवा के 192 पद और राजस्थान अधीनस्थ सेवा के 415 पद भरे जाएंगे।

Back

Exclusive Careers360 Premium Content

Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe Now
आरपीएससी आरएएस आवेदन फॉर्म 2026 भरने से पहले ओटीआर करना अनिवार्य है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी आरएएस आवेदन फॉर्म 2026 भरने से पहले ओटीआर करना अनिवार्य है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 27 मई को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकेंगे।

आरपीएससी आरएएस रजिस्ट्रेशन लिंक 2026 rpsc.rajasthan.gov.in पर सक्रिय की जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में जनरल/ बीसी क्रीमीलेयर/ ओबीसी क्रीमीलेयर/ अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ बीसी-ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। संशोधन के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित है।

RPSC State and Sub. Services Combined Comp Exam 2026: पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता - भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • आयु सीमा - आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Also readRPSC 1st Grade Teacher City Slip 2026: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड 28 मई को

आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आरपीएससी आरएएस एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 आवेदन अवधि के दौरान एवं आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 10 दिनों के भीतर तक खुली रहेगी। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

आरपीएससी आरएएसी परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 607 पदों को भरा जाएगा, इसमें राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। राजस्थान आरपीएससी आरएएस चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। आरपीएससी आरएएस प्री एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स में शामिल होंगे।

RPSC RAS Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply online link को क्लिक कर या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • इसके बाद, अभ्यर्थी ओटीआर नंबर की सहायता से आरपीएससी आरएएसी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications