Ranchi School: रांची के अधिकांश निजी स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यक्रमों के लिए गईं बसें
Press Trust of India | September 3, 2024 | 10:40 PM IST | 2 mins read
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए रांची के विभिन्न क्षेत्रों से लाभुकों को लाने के लिए 2000 भारी वाहनों की आवश्यकता है।
रांची: हेमंत सोरेन सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना' के लाभार्थियों को रांची के विभिन्न प्रखंडों से रांची लाने के लिए स्कूल बसें उपलब्ध कराने के आदेश के बाद रांची के कई स्कूलों में बुधवार (4 सितंबर) को छुट्टी घोषित कर दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रांची के विभिन्न इलाकों से लाभार्थियों को रांची लाने के लिए 2000 बसों की जरूरत होगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने आदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री मैय्या सम्मान योजना के तहत रांची के विभिन्न इलाकों से लाभार्थियों को लाने के लिए 2000 भारी वाहनों की जरूरत है। उन्होंने सभी स्कूलों से कहा है कि वे अपनी वर्तमान बसों की सूची 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक जिला परिवहन कार्यालय, रांची को भेजें।
मैया सम्मान योजना के तहत झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को 3 लाख लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नामकुम के खोजाटोली स्थित प्रशिक्षण मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा जिलों से लाखों लाभार्थी शामिल होंगे।
निजी स्कूल द्वारा छात्रों को भेजे गए नोटिस के अनुसार, बसों की अनुपलब्धता के कारण बुधवार को सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी। नोटिस में कहा गया है, "सभी बसें सरकार की मैया सम्मान योजना के लिए ली जाएंगी।" इससे पहले 21 अगस्त को भारत बंद और 23 अगस्त को भाजयुमो की रैली के कारण स्कूल बंद थे।
इस बीच, रांची के उपायुक्त (डीसी) राहुल कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। बुधवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। रांची में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के पास अपनी बसें नहीं हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल