RULET 2025 Rescheduled: राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट पंजीकरण की लास्ट डेट आगे बढ़ी, 8 जून को परीक्षा
Saurabh Pandey | May 10, 2025 | 12:46 PM IST | 1 min read
राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव करने के लिए 25 और 26 मई तक अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवार 31 मई तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं।
Download this RULET Question Paper eBook to get detailed information about the exam pattern, syllabus, marking scheme, difficulty level and more.
Download Nowनई दिल्ली : राजस्थान विश्वविद्यालय ने राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट (RULET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा में विस्तार किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव करने के लिए 25 और 26 मई तक अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवार 31 मई तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं।
RULET-2025: विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस
विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर में बीए एलएलबी (ऑनर्स) (पांच वर्षीय एकीकृत लॉ कोर्स) में प्रवेश पाने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि RULET-2025 के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 8 जून 2025 तक पुनर्निर्धारित की गई है, और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 मई 2025 तक बढ़ा दी गई है।
RULET 2025 Exam: संशोधित परीक्षा तिथि
राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज में बीए एलएलबी. (ऑनर्स) (पांच वर्षीय लॉ इंटीग्रेटेड कोर्स) में प्रवेश लेने के लिए RULET 2025 लिखित परीक्षा 8 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा की आंसर की भी उसी दिन जारी की जाएगी।
RULET 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड 5 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
RULET 2025 Result: रिजल्ट डेट
राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 का रिजल्ट 24 जून को जारी किया जाएगा, जबकि काउंसलिंग का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल