Rajasthan University Admit Card 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी-पीजी एडमिट कार्ड erp.univraj.org पर जारी
Santosh Kumar | December 15, 2025 | 03:28 PM IST | 1 min read
छात्र राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल पोर्टल erp.univraj.org पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी (यूनिराज) ने अंडरग्रेजुएट (यूजी) और पोस्टग्रेजुएट (पीजी) कोर्स के 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल पोर्टल erp.univraj.org पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए जरूरी है।
यह एडमिट कार्ड मुख्य रूप से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम जैसे कोर्सों के नियमित, पूर्व छात्रों और सेल्फ-स्टडी करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी ने एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी के यूजी-पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालना होगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अपना एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड साथ लाना होगा।
Rajasthan University Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी-पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट erp.univraj.org पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद दोबारा लॉगिन विंडो लिंक को ओपन करें।
- पोर्टल पर यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी-पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
जारी किए गए एडमिट कार्ड में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, फोटो, एग्जाम सेंटर, तारीख, समय और ज़रूरी निर्देश होंगे। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्टूडेंट को एग्जाम हॉल में घुसने नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच