Rajasthan SI Exam 2021: आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; 3,83,097 उम्मीदवारों के लिए दोबारा होगा एग्जाम
Santosh Kumar | May 8, 2026 | 04:29 PM IST | 2 mins read
योग्य उम्मीदवारों को 16 से 30 मई के बीच, अपने पहले से जमा किए गए आवेदनों में आवश्यक संशोधन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित 2021 की विवादित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए, राजस्थान उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया। यह फैसला पेपर लीक, नकल और बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के आरोपों के बीच लिया गया। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने वर्ष 2021 में आयोजित पुलिस एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की पुरानी चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया है और अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
केवल वे 3,83,097 उम्मीदवार, जो पहले परीक्षा के दोनों पेपरों में शामिल हुए, वे ही इस पुन: परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे। भर्ती परीक्षा 3 फरवरी, 2021 को जारी विज्ञापन में निर्धारित नियमों और शर्तों के पूर्णतः अनुरूप आयोजित की जाएगी।
Rajasthan SI Exam 2021: आवेदन में संशोधन का अवसर दिया गया
उम्मीदवारों की पात्रता का निर्धारण पूरी तरह से उस समय उनकी स्थिति (जैसे—आयु, आरक्षण श्रेणी, शैक्षणिक योग्यताएं आदि) के आधार पर किया जाएगा; इन विवरणों में किसी भी प्रकार का कोई भी संशोधन मान्य नहीं माना जाएगा।
योग्य उम्मीदवारों को 16 से 30 मई के बीच, अपने पहले से जमा किए गए आवेदनों में आवश्यक संशोधन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्रों में केवल निम्नलिखित विवरणों को ही संशोधित कर सकेंगे-
- मोबाइल नंबर
- ईमेल पता
- पत्राचार का पता
- लाइव फ़ोटो
- अंगूठे का निशान
- हस्ताक्षर
RPSC SI Re-Exam Date 2021: परीक्षा संभावित रूप से सितंबर में
कोई भी बदलाव करने से पहले, उम्मीदवार को ओटीआर के अंतर्गत केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। भले ही उम्मीदवार का किसी भी प्रविष्टि में संशोधन करने का कोई इरादा न हो, फिर भी उन्हें नियमों के अनुसार स्व-घोषणा प्रस्तुत करनी होगी।
इसके बाद ही उम्मीदवार को 'फाइनल सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा और ओटीपी के जरिए वेरिफ़िकेशन के बाद आवेदन जमा करना होगा। आरपीएससी एसआई परीक्षा संभावित रूप से सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]RSSB Forester Exam 2026: वनपाल आवेदन वापसी की प्रक्रिया 14 मई से शुरू, अधिसूचना जारी; 38 जिलों में होगा एग्जाम
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जो किसी भी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’