Trusted Source Image

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए एक से अधिक आवेदन अस्वीकार्य, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी

Santosh Kumar | May 8, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read

यूजीसी नेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई और इसकी अंतिम तिथि 20 मई है। कई उम्मीदवार फॉर्म को कई बार भरने की कोशिश करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अब उनका आवेदन रद्द हो सकता है।

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई और इसकी अंतिम तिथि 20 मई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई और इसकी अंतिम तिथि 20 मई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि कोई भी उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र भर सकता है। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन जमा करता है, तो ऐसे सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानीपूर्वक केवल एक ही सही आवेदन पत्र भरें।

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई और इसकी अंतिम तिथि 20 मई है। कई उम्मीदवार फॉर्म को कई बार भरने की कोशिश करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अब उनका आवेदन रद्द हो सकता है।

UGC NET June 2026: 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट

एनटीए ने अपनी एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा है कि केवल एक ही आवेदन- विशेष रूप से वह आवेदन जो सफलतापूर्वक जमा किया गया हो और जिसके लिए शुल्क का भुगतान कर दिया गया हो- को ही वैध माना जाएगा।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा एनटीए द्वारा 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केवल एक ही आवेदन पत्र भरने की अनुमति होगी।

Also readNCHM JEE Answer Key 2026: एनसीएचएम जेईई प्रोविजनल आंसर की जारी, 9 मई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

UGC NET Exam 2026: अंतिम आवेदन को मान्य माना जाएगा

एक उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक आवेदन या अलग-अलग विषयों के लिए कई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार ने कई आवेदन जमा किए हैं, तो अंतिम आवेदन को मान्य माना जाएगा और बाकी रद्द कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को आवेदन भरते समय अपना विषय बहुत ध्यान से चुनना होगा, क्योंकि आवेदन जमा होने के बाद विषय में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। साथ ही, आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications