Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी पदों पर होगी भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन

Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए राजस्थान सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,712 सफाई कर्मचारी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती के लिए आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान सरकार ने राज्य के 183 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 'संविदा सफाई कर्मचारी' के कुल 24,712 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 28 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट 1sg.urban.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Rajasthan safai karmchari recruitment 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग
आवेदन शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) अभ्यर्थी
600 रूपये
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी
400 रूपये
दिव्यांगजन
400 रूपये

Rajasthan safai karmchari recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

स्थानीय स्वशासन विभाग ने 183 शहरी स्थानीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के पदों के लिए कुल 24,752 रिक्तियों की घोषणा की है। इन्हें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के शहरी स्थानीय निकायों (174 निकाय, 24,277 पद) और अनुसूचित क्षेत्र के शहरी स्थानीय निकायों (9 निकाय, 475 पद) में बांटा गया है।

क्षेत्र
शहरी स्थानीय निकायों की संख्या
कुल रिक्त पद
गैर-अनुसूचित क्षेत्र
174
24,277
अनुसूचित क्षेत्र
9
475
कुल योग
183
24,752
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]