Trusted Source Image

RRB ALP CBT-2 Exam 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा आज, जानें ड्रेस कोड, गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज

Santosh Kumar | July 28, 2026 | 08:05 AM IST | 2 mins read

आरआरबी ने 24 जुलाई को सभी जोन के लिए सीबीटी-2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। उम्मीदवारों को अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसकी प्रिंटेड कॉपी साथ लानी होगी।

यह परीक्षा सीईएन01/2025 के तहत लगभग 10,000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक- मैग्नीफिक)
यह परीक्षा सीईएन01/2025 के तहत लगभग 10,000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक- मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण (सीबीटी-2) आज देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है। यह परीक्षा सीईएन01/2025 के तहत लगभग 10,000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। सीबीटी-1 में सफल हुए उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को 175 सवालों को हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय मिलेगा।

आरआरबी ने 24 जुलाई को सभी जोन के लिए सीबीटी-2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। उम्मीदवारों को अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसकी प्रिंटेड कॉपी साथ लानी होगी।

RRB ALP CBT-2 Exam 2026: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड

आरआरबी एएलपी पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 बजे तय किया गया है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ड्रेस कोड के कड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। पुरुष उम्मीदवार हल्के रंग की शर्ट या टी-शर्ट, सामान्य ट्राउजर और सामान्य चप्पल या सैंडल पहनकर आएं। महिलाएं साधारण सलवार-सूट, कुर्ती या सादी साड़ी पहन सकती हैं।

Also readRRB Technician Grade 3 Recruitment 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

RRB ALP CBT-2 Exam 2026: आवश्यक दस्तावेज, प्रतिबंधित वस्तुएं

सिक्योरिटी चेक में आसानी के लिए हल्के और आरामदायक कपड़े चुनें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी प्रूफ (आधार, पैन, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना जरूरी है।

आधार-आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा; इसलिए, कृपया अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ लाएं। जिन उम्मीदवारों के पास यह डॉक्यूमेंट नहीं होगा, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा हॉल में मोबाइल फ़ोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग, किताबें, नोट्स या पढ़ाई से जुड़ी कोई भी चीज़ ले जाना सख़्ती से मना है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications