Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026: राजस्थान में सफाईकर्मी के 24752 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | August 16, 2026 | 01:54 PM IST | 2 mins read
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर तक जारी रहेगी।
नई दिल्ली: लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (LSG) डिपार्टमेंट, राजस्थान ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत राज्य में संविदा सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट 1sg.urban.rajasthan.gov.in अथवा एसएसओ पोर्टल https://sso. rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 15 अगस्त से सक्रिय है, जो 28 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना और कैटेगरी के अनुसार लागू शुल्क जमा करने अनिवार्य है। आवेदन पत्र में ओटीआर में दर्ज विवरण प्रदर्शित होगी।
Rajasthan Safai Karamchari Contractual Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो।
- संविदा सफाई कर्मचारी पद हेतु कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है।
- राज्य के किसी भी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का 1 वर्ष का कार्य अनुभव हो।
- फाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र नगरीय निकाय 1 अगस्त 2026 के बाद एवं आवेदन की अंतिम तिथि से पहले का जारी होने पर ही मान्य होगा।
राजस्थान एलएसजी सफाई कर्मचारी रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, आरक्षित वर्ग/ दिव्यांग व्यक्तियों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदक की आयु 1 जुलाई 2027 तक 21 से बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी 183 नगरीय निकायों में विज्ञापित पदों में से अपनी इच्छानुसार केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकेंगे। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर अभ्यर्थी के सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगें। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
Rajasthan Safai Karamchari Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान सफाई कर्मचारी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’