RSSB Stenographer Exam 2024: राजस्थान स्टेनोग्राफर, पीए ग्रेड 2 परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड 26 जून को
Abhay Pratap Singh | June 24, 2025 | 07:12 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी आशुलिपिक/ निजी सहायक ग्रेड 2 भर्ती 2024 परीक्षा 29 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्टेनोग्राफर/ पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान स्टेनोग्राफर/ पीए ग्रेड 2 परीक्षा 2024 का आयोजन 29 जून, 2025 को किया जाएगा।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 26 जून से आरएसएसबी स्टेनो एडमिट कार्ड 2025 स्वयं की एसएसओ आईडी की सहायता से और वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
RSSB Stenographer/ Personal Assistant Grade-2 Exam 2024: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार आरएसएसबी आशुलिपिक/ निजी सहायक ग्रेड 2 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | पाली | परीक्षा विवरण | परीक्षा का समय |
|---|---|---|---|---|
| आशुलिपिक/ निजी सहायक ग्रेड 2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 (फेज 2) (टंकण एंव आशुलिपिक परीक्षण) |
29 जून, 2025
(रविवार) |
प्रथम पाली | हिंदी | सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक |
| द्वितीय पाली | अंग्रेजी | दोपहर 3:00 बजे से 4:20 बजे तक |
राजस्थान स्टेनो, पीए ग्रेड 2 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। आरएसएमएसएसबी द्वारा आशु लिपिक एवं निजी सहायक (पीए) ग्रेड 2 भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 474 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। उम्मीदवारों को ड्रेस कोड का भी पालन करना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आरएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSSB Stenographer Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीवार प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जाएं।
- इसके बाद, स्टेनो/ पीए ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा से संबंधित ‘GET Admit Card’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- राजस्थान स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2025 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIM Lucknow News: आईआईएम लखनऊ में 643 स्टूडेंट्स के साथ नए शैक्षणिक वर्ष की शुरूआत, 30% छात्राएं शामिल
संस्थान ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी), एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम), सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपी-एसएम) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार