RSSB Lab Assistant City Slip 2026: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट सिटी स्लिप आज से करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड डेट जानें
Santosh Kumar | May 2, 2026 | 10:18 AM IST | 1 min read
जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड कोई भी अलग से प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा; इसलिए, उम्मीदवारों को 5 मई से अपनी एसएसओ आईडी का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) आज लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 परीक्षा के लिए आवंटित जिलों से संबंधित जानकारी जारी करेगा। बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। पंजीकृत उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आरएसएसबी लैब असिस्टेंट सिटी स्लिप डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जानी है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा–2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा–2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
RSSB Lab Assistant Exam 2026: लैब असिस्टेंट एग्जाम डेट, टाइम
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) की परीक्षा 9 मई को होगी, जिसमें एक प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। वहीं, प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) की परीक्षा 10 मई को होगी।
इसमें दो प्रश्न पत्र होंगे; पहला प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा प्रश्न पत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी है।
RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड डेट
जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड कोई भी अलग से प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा; इसलिए, उम्मीदवारों को 5 मई से अपनी एसएसओ आईडी का इस्तेमाल करके जल्द से जल्द अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेने चाहिए।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, होमपेज पर दिए “Get Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें, और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BPSC AEDO Exam Cancelled: बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी किया नोटिस, 32 उम्मीदवार प्रतिबंधित
आयोग द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अनियमितताओं के कारण इस परीक्षा को रद्द किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत 935 पदों पर नियुक्तियां की जानी थीं, जिसके लिए लगभग 11 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार