RSSB Exam Calendar 2026: आरएसएसबी सीईटी और नॉन-सीईटी भर्ती परीक्षाओं की डेट्स rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | January 6, 2026 | 09:02 AM IST | 1 min read
20 सितंबर, 2025 को कुछ परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी की गई थी। अब, बोर्ड ने टेंटेटिव परीक्षा शेड्यूल प्रस्तावित किया है।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने साल 2026 के लिए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया है। इसमें सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) और नॉन-सीईटी आधारित, दोनों तरह की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखें शामिल हैं।
बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। 20 सितंबर, 2025 को कुछ परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी की गई थी। अब, बोर्ड ने आने वाली परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव परीक्षा शेड्यूल प्रस्तावित किया है।
RSSB Exam Calendar 2026: आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरएसएसबी सीईटी और नॉन-सीईटी भर्ती परीक्षाओं की डेट्स देख सकते हैं-
|
परीक्षा का नाम |
सीईटी/नॉन-सीईटी | एग्जाम डेट |
|---|---|---|
|
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा–2026 |
नॉन-सीईटी |
18 अप्रैल 2026 |
|
प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)–2026 |
नॉन-सीईटी |
9 मई 2026 |
|
प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)–2026 |
नॉन-सीईटी |
10 मई 2026 |
|
पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा–2026 |
सीईटी (ग्रेजुएशन) |
18 जून 2026 |
|
वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा–2026 |
सीईटी (सीनियर सेकेंडरी) |
28 जून 2026 |
RSSB Recruitment 2026: आरएसएसबी भर्ती अधिसूचना जल्द
इस कैलेंडर से राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेट्स को बहुत राहत मिली है, क्योंकि अब वे पहले से ही अपनी तैयारी का शेड्यूल बना सकते हैं। यह कैलेंडर कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के बारे में जानकारी देता है।
आरएसएसबी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया के बारे में लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी करेगा। लेटेस्ट और अपडेटेड जानकारी के लिए, परीक्षा में शामिल होने इच्छुक उम्मीदवार रेगुलर रूप से बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
अगली खबर
]RSSB Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, कटऑफ अंक जारी
यह सूची उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो मुख्य मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन अब अतिरिक्त मौका मिलने से दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जा रहे हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर यह सूची अपलोड कर दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र