RBSE REET Result 2025: राजस्थान रीट लेवल 1, 2 रिजल्ट घोषित, reet2024.co.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | May 8, 2025 | 03:31 PM IST | 2 mins read
रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने रीट 2024-25 लेवल 1 और 2 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। आरबीएसई रीट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रीट 2024 परीक्षा 27 और 28 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई। रीट रिजल्ट चेक या डाउनलोड करने का प्रक्रिया लेख में आगे बताई गई है।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। रीट प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा है।
REET Answer Key 2025: राजस्थान रीट फाइनल आंसर की जारी
आरबीएसई रीट परीक्षा में लेवल 1 का रिजल्ट 62.33 फीसदी रहा है। वहीं, लेवल 2 का रिजल्ट 44.59 फीसदी रहा है। इसके अलावा दोनों लेवल का रिजल्ट 50.77 फीसदी रहा है। बोर्ड ने रीट फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
रीट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा जो आजीवन वैध रहेगा। राजस्थान में शिक्षण पदों पर आवेदन करने के लिए यह प्रमाण पत्र आवश्यक है। परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है।
RBSE REET Result 2025: स्कोरकार्ड डिटेल्स, पासिंग मार्क्स
रीट स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, जन्म तिथि, कुल और प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और रैंक जैसी जानकारी होती है। रिजल्ट में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार बोर्ड हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
रीट पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक चाहिए। एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 36% से 55% के बीच है, जबकि एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55% अंक लाने होंगे।
REET Result 2025: रीट रिजल्ट कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके रीट रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- पेज पर रीट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके ओपन करें।
- पोर्टल पर पूछे गए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आरबीएसई रीट रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें अपने रीट अंको की जांच करें।
- डिटेल्स जांचने के बाद रीट स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
रीट मार्किंग स्कीम के अनुसार, परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। रीट रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार