Santosh Kumar | May 9, 2025 | 10:04 PM IST | 13 mins read
बीएसईआर रीट 2024-25 परीक्षा 27 और 28 फरवरी को 3 शिफ्ट में आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 13,77,256 अभ्यर्थी शामिल हुए।
REET 2025 Result Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने रीट 2024-25 लेवल 1 और 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी आदिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आरबीएसई रीट परीक्षा में लेवल 1 का रिजल्ट 62.33 फीसदी रहा है। वहीं, लेवल 2 का रिजल्ट 44.59 फीसदी रहा है। इसके अलावा दोनों लेवल का रिजल्ट 50.77 फीसदी रहा है। बोर्ड ने फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
बीएसईआर रीट 2024-25 परीक्षा 27 और 28 फरवरी को 3 शिफ्ट में आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 13,77,256 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 4,06,953 अभ्यर्थी लेवल 1 और 9,70,303 अभ्यर्थी लेवल 2 के लिए उपस्थित हुए।
राजस्थान रीट 2024-25 लेवल 1, 2 रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
रीट परीक्षा राज्य के 1731 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड ने 25 मार्च को रीट आंसर की 2025 जारी कर अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आपत्तियां मांगी थीं। अब इन आपत्तियों की जांच के बाद रीट फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान आरबीएसई रीट 2025 परीक्षा के लिए कुल 14 लाख 29 हजार 822 आवेदन प्राप्त हुए। उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
हालांकि, राज्य सरकार ने कई श्रेणियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों में छूट दी है। एसटी श्रेणी के लिए यह सीमा 36% से 55% के बीच है, जबकि एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55% अंक लाने होंगे।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरईईटी रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
रीट मार्किंग स्कीम के अनुसार, परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा पास करने पर उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र मिलता है, जो आजीवन मान्य होगा।
आरबीएसई द्वारा रीट रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। रीट 2025 रिजल्ट, पासिंग मार्क्स, कटऑफ आदि से जुड़ी हर अपडेट के लिए उम्मीदवारों को करियर्स360 की वेबसाइट पर बने रहें।
May 9, 2025 | 10:04 PM IST
अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए ऊपर दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
May 9, 2025 | 08:11 PM IST
May 9, 2025 | 07:11 PM IST
हां, आरबीएसई की ओर से 8 मई को लेवल-1 और लेवल-2 के लिए रीट 2024 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
May 9, 2025 | 06:35 PM IST
रीट 2024 परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पालियों में आयोजित की गई थी। रीट परीक्षा के लिए कुल 14,29,822 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था।
May 9, 2025 | 05:47 PM IST
RBSE REET के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि, यह परीक्षा युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसके जरिए वे शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
May 9, 2025 | 05:16 PM IST
May 9, 2025 | 04:52 PM IST
May 9, 2025 | 04:23 PM IST
May 9, 2025 | 04:00 PM IST
REET परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। रीट प्रमाण पत्र आजीवन मान्य होगा। REET प्रमाण पत्र उम्मीदवारों को राजस्थान के सरकारी, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।
May 9, 2025 | 03:34 PM IST
REET परीक्षा 27 और 28 फरवरी के बीच तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 14,29,822 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें लेवल 1 के लिए 3,46,625, लेवल 2 के लिए 9,68,501 और रीट के दोनों लेवल के लिए 1,14,696 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
May 9, 2025 | 02:59 PM IST
May 9, 2025 | 02:27 PM IST
reet result 2025 official website reet2024.co.in है। लेवल-1 और लेवल-2 परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अपना रीट परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं।
May 9, 2025 | 02:00 PM IST
REET कट-ऑफ अंक प्राप्त करने में जो अभ्यर्थी सक्षम होंगे, उन्हें उम्मीदवारों की मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिन्हें फिर भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा, जो कि दस्तावेज सत्यापन है।
May 9, 2025 | 01:35 PM IST
रीट लेवल-1 के लिए कुल 3,46,626 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,14,195 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 1,95,847 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस तरह रीट लेवल-1 का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.33% रहा।
May 9, 2025 | 01:11 PM IST
May 9, 2025 | 12:00 PM IST
रीट राजस्थान में कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की योग्यता का आंकलन करने के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है। इस वर्ष लगभग 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं।
May 9, 2025 | 11:34 AM IST
आरबीएसई ने 25 मार्च 2025 को लेवल-1 और लेवल-2 की आंसर की जारी की थी, और उम्मीदवारों को 31 मार्च तक उस पर आपत्ति दर्ज करवाने का मौका दिया गया था। कुछ सवालों में गड़बड़ी मिलने पर बोर्ड ने बोनस अंक भी दिए हैं।
May 9, 2025 | 11:04 AM IST
रीट परीक्षा इस वर्ष 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्टों में आयोजित गई थी। इस बार कुल 13.77 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इसमें हिस्सा लिया। लेवल-1 के लिए करीब 4.07 लाख और लेवल-2 के लिए 9.70 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे, जबकि कुल 15.44 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
May 9, 2025 | 10:45 AM IST
May 9, 2025 | 10:20 AM IST
रीट रिजल्ट 2024 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही, स्केलिंग फॉर्मूला और फाइनल आंसर-की भी जारी की गई हैं। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
May 9, 2025 | 09:46 AM IST
राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल के मुताबिक रीट परीक्षा 2024 लेवल-1 का पास प्रतिशत 62.33%, लेवल 2 का पास प्रतिशत 44.69% और दोनों लेवल्स का पास प्रतिशत 50.77% दर्ज किया गया है। बोर्ड ने सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
May 9, 2025 | 09:01 AM IST
रीट लेवल-1 के लिए कुल 3,46,626 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,14,195 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 1,95,847 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस तरह रीट लेवल-1 का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.33% रहा।
May 9, 2025 | 08:41 AM IST
रीट लेवल-2 के लिए कुल 9,68,502 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 8,79,671 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 3,93,124 अभ्यर्थी पास घोषित किए गए। इस प्रकार रीट लेवल-2 का उत्तीर्ण प्रतिशत 44.69% रहा।
May 9, 2025 | 08:09 AM IST
रीट परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2024 को राज्यभर में किया गया था। यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। लेवल-1 में कुल 4 लाख 6 हजार 953 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि लेवल-2 में 9 लाख 70 हजार 303 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
May 9, 2025 | 07:17 AM IST
रीट परीक्षा के लेवल 1, 2 के लिए कुल 114696 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 92767 उम्मीदवार इसमें शामिल हुए। कुल 47097 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.77% है।
May 8, 2025 | 10:44 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज यानी 8 मई को रीट 2024 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकते हैं।
May 8, 2025 | 09:43 PM IST
REET परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
May 8, 2025 | 09:04 PM IST
REET 2025 सर्टिफिकेट उम्मीदवारों को REET परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने के बाद प्रदान किया जाता है। यह सर्टिफिकेट अब आजीवन वैध रहेगा।
May 8, 2025 | 07:56 PM IST
रीट परीक्षा पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 90 अंकों की आवश्यकता होगी। रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को रीट पासिंग मार्क्स में छूट दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें - REET Cut Off 2025: रीट कटऑफ लेवल 1, 2 के लिए कैटेगरी-वाइज जारी; क्वालीफाइंग मार्क्स, निर्धारण कारक जानें
May 8, 2025 | 07:28 PM IST
रीट परीक्षा लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है। प्रत्येक लेवल के लिए रीट एग्जाम कुल 150 अंकों के लिए होता है।
May 8, 2025 | 06:50 PM IST
रीट कटऑफ | ||
---|---|---|
कैटेगरी | न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत (नॉन-टीएसपी) | न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत (टीएसपी) |
सामान्य | 60 | 60 |
अनुसूचित जाति | 55 | 36 |
एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस | 55 | — |
विधवाएं, पूर्व सैनिक | 50 | — |
शारीरिक रूप से दिव्यांग | 40 | — |
सहरिया समुदाय के व्यक्ति | 36 | — |
May 8, 2025 | 06:31 PM IST
रीट कटऑफ अंक और रीट क्वालीफाइंग मार्क्स (rajasthan reet result) एक ही है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को रीट परीक्षा पास करने के लिए 150 में से न्यूनतम 90 अंक प्राप्त करने होंगे।
May 8, 2025 | 06:08 PM IST
रीट लेवल 2 में 44.69% अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए तथा दोनों लेवल में 50.77% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
May 8, 2025 | 05:48 PM IST
रीट लेवल 1 परिणाम 2025 में कुल 62.33% अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। रीट 2024 परिणाम आज अधिकारियों द्वारा जारी कर दिया गया है।
May 8, 2025 | 05:23 PM IST
May 8, 2025 | 05:02 PM IST
May 8, 2025 | 04:30 PM IST
हां, reet 2024.co.in लॉगिन अब खुल रहा है और ठीक से काम कर रहा है।
May 8, 2025 | 04:03 PM IST
May 8, 2025 | 04:01 PM IST
May 8, 2025 | 04:00 PM IST
रीट परीक्षा के लिए कुल तीन तरह के परीक्षार्थी थे:
May 8, 2025 | 03:57 PM IST
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके रीट रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
May 8, 2025 | 03:49 PM IST
रीट 2025 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में लेवल 1 का परिणाम 62.33% रहा है। वहीं, लेवल 2 का परिणाम 44.59 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा दोनों लेवल का परिणाम 50.77 प्रतिशत रहा है।
May 8, 2025 | 03:48 PM IST
राजस्थान बोर्ड ने रीट 2025 रिजल्ट के साथ ही रीट फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
May 8, 2025 | 03:45 PM IST
May 8, 2025 | 03:33 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने रीट 2024-25 लेवल 1 और 2 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।
May 8, 2025 | 03:32 PM IST
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरईईटी रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
May 8, 2025 | 03:29 PM IST
रीट स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, जन्म तिथि, कुल और प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और रैंक जैसी जानकारी होती है। रिजल्ट में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार बोर्ड हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
May 8, 2025 | 03:17 PM IST
राजस्थान रीट 2025 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी किया जाएगा, फिलहाल वेबसाइट डाउन है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
May 8, 2025 | 03:13 PM IST
आरबीएसई राजस्थान रीट 2025 रिजल्ट आज यानी दोपहर 3:15 बजे घोषित होने की उम्मीद है।
May 8, 2025 | 03:09 PM IST
राजस्थान आरबीएसई रीट 2025 परीक्षा पास होने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
May 8, 2025 | 03:02 PM IST
राजस्थान रीट रिजल्ट 2025 आज दोपहर 3:15 बजे बोर्ड व्यवस्थापक महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किया जाएगा। रीट की आधिकारिक वेबसाइट डाउन है, रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने की उम्मीद है।
May 8, 2025 | 02:50 PM IST
REET मार्किंग स्कीम (reet result 2025 official website) के अनुसार , नए OMR प्रश्न पत्र पैटर्न में 4 के बजाय 5 विकल्प थे, जिनमें से एक सही उत्तर है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटे जाएंगे।
May 8, 2025 | 02:41 PM IST
May 8, 2025 | 02:03 PM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रीट परिणाम 2025 आज दोपहर 3:15 बजे आधिकारिक वेबसाइट reet2024.com पर घोषित किया जाएगा।
May 8, 2025 | 01:46 PM IST
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 रीट रिजल्ट के बाद जारी किया जाएगा। बोर्ड इस साल भी सीनियर सेकेंडरी के 3 संकायों के रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है।
May 8, 2025 | 01:20 PM IST
रीट रिजल्ट उम्मीदवार द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रीट फाइनल आंसर की के साथ आरईईटी लेवल 1, 2 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। रीट प्रोविजनल आंसर की 25 मार्च 2025 को घोषित की गई थी।
May 8, 2025 | 12:58 PM IST
रीट मार्किंग स्कीम के अनुसार, परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा पास करने पर उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र मिलता है, जो आजीवन मान्य होगा।
May 8, 2025 | 12:33 PM IST
राजस्थान रीट रिजल्ट 2025 आज दोपहर 3:15 बजे बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
May 8, 2025 | 12:12 PM IST
रीट परीक्षा में ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 55% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि सामान्य उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने होंगे।
May 8, 2025 | 11:54 AM IST
रीट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। इसके बाद उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलता है।
May 8, 2025 | 11:38 AM IST
हां, रीट प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन होती है। पहले इसकी वैधता 3 वर्ष थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था।
May 8, 2025 | 11:18 AM IST
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के साथ ही रीट फाइनल आंसर की 2025 और कटऑफ भी जारी कर सकता है। बोर्ड रीट 2024-25 परीक्षा की श्रेणीवार कटऑफ जारी करेगा।
May 8, 2025 | 11:01 AM IST
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड आज यानी गुरुवार को आरईईटी लेवल 1, 2 दोनों के लिए रीट 2025 रिजल्ट जारी करेगा।
May 8, 2025 | 10:50 AM IST
राजस्थान आरईईटी परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करती है। रीट पेपर 1, 2 पास करने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
May 8, 2025 | 10:39 AM IST
रीट में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एसटी श्रेणी के लिए यह सीमा 36% से 55% के बीच है, जबकि एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55% अंक लाने होंगे।
May 8, 2025 | 10:25 AM IST
आधिकारिक घोषणा के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरईईटी रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
May 8, 2025 | 10:05 AM IST
रीट रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड आज यानी 8 मई को जारी होने की उम्मीद है। रीट 2025 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।
May 8, 2025 | 09:54 AM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रीट रिजल्ट 2025 आज दोपहर 3:15 बजे बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किया जाएगा।
May 8, 2025 | 09:34 AM IST
राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट 2025 का रिजल्ट आज (8 मई) आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी किया जाएगा।
May 8, 2025 | 09:24 AM IST
रीट परीक्षा राज्य के 1731 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड ने 25 मार्च को रीट आंसर की 2025 जारी कर अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आपत्तियां मांगी थीं। अब इन आपत्तियों की जांच के बाद रीट फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगा।
May 8, 2025 | 09:07 AM IST
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा दोपहर 3:15 बजे रीट रिजल्ट 2025 जारी करेंगे।
May 8, 2025 | 09:06 AM IST
रीट 2025 परीक्षा में शामिल हुए करीब 13.77 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट 2025 का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी किया जाएगा।
बीमारी के बावजूद इशिका ने पढ़ाई जारी रखी और अपने हौसले से न सिर्फ कैंसर को हराया, बल्कि हाईस्कूल की परीक्षा में 98.17 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
Press Trust of India